फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In the game the player to refine the work: bakhshish

खेल में निखार लाने को खिलाड़ी करें मेहनत : बख्शीश

Sun, 13 Sep 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Sun, 13 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह ने कहा कि खेल प्रतिभा में निखार लाने के लिए खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन


किसी भी प्रतियोगिता में हारने वाले खिलाड़ी को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि और मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहिए। वह रविवार को ओलंपिक संघ हरियाणा द्वारा द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त कर रहे थे।

सीपीएस ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं लगातार होनी चाहिए। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके। ओलंपिक संघ हरियाणा के अध्यक्ष और सीपीएस श्याम सिंह राणा ने इस सफल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कमेटी के सदस्यों, खिलाड़ियों और अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


कहा कि ओलंपिक संघ हरियाणा ने खिलाड़ियों को नई राह दिखाई है। इस पर चलकर वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 21 जिलों से आए एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक संघ हरियाणा ने सभी सुविधाएं मुहैया करवाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक संघ हरियाणा के महासचिव नरेश मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन ट्रिपल जंप लड़कों के 20 वर्ष आयु वर्ग में फतेहाबाद के संदीप प्रथम, रामलाल द्वितीय, रेवाड़ी के कपिल तृतीय रहे।

महिला वर्ग में रेवाड़ी की पूजा प्रथम, जींद की संगीता द्वितीय, सोनीपत की मोनिका तृतीय रहीं। 16 वर्ष आयु वर्ग में महेंद्रगढ़ की पिंकी प्रथम, हिसार की रचना द्वितीय, जींद की किरण तृतीय रहीं। लड़कों की हाई जंप के 20 वर्ष आयु वर्ग में कुरुक्षेत्र के आकाश बावा प्रथम, रेवाड़ी के रवि द्वितीय रहे।

18 वर्ष आयु वर्ग में यमुनानगर के मंदीप सिंह प्रथम, झज्जर के सौरव तृतीय, यमुनानगर के तरुण तृतीय रहे। लड़कों की तीन हजार मीटर दौड़ के 18 वर्ष आयु वर्ग में हिसार के जुगबीर प्रथम, कुरुक्षेत्र के अजय द्वितीय, सिरसा के अजय तृतीय रहे। इस प्रतियोगिता के लड़कियों के वर्ग में जींद की प्रिया प्रथम, कुरुक्षेत्र की मंजू द्वितीय, पानीपत की आरती तृतीय रही।

लड़कों की 2 हजार मीटर दौड़ में जींद के सोनू प्रथम, हिसार के रणधीर द्वितीय, कैथल के प्रदीप तृतीय रहे। इसी वर्ग में लड़कियों में हिसार की अमित कौर प्रथम, महेंद्रगढ़ की प्रीति द्वितीय, जींद की किरण तृतीय रही। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में रोहतक के जोगेंद्र प्रथम, भिवानी के दीपक द्वितीय, हिसार के अरविंद तृतीय रहे। इसी वर्ग में लड़कियों में महेंद्रगढ़ की निशा प्रथम, सिरसा की पूजा द्वितीय, पानीपत की दिव्य तृतीय रहीं।

डिस्कस थ्रो के 20 वर्ष आयु वर्ग में करनाल की कोमल प्रथम, रोहतक की निधि द्वितीय, सिरसा से विरेंद्र तृतीय रहे। 18 वर्ष आयु वर्ग में करनाल के आशु प्रथम, हिसार के संतोष द्वितीय, रोहतक की गीतिका तृतीय रहीं। 16 वर्ष आयु वर्ग में झज्जर की अंजलि प्रथम, जींद की अनूर द्वितीय, हिसार की सुनीता तृतीय रहीं। लड़कों के 20 वर्ष आयु वर्ग में फतेहाबाद के वजीर प्रथम, सिरसा के दिलबाग द्वितीय, हिसार के राकेश तृतीय रहे।

18 वर्ष आयु वर्ग में जींद के हरदीप प्रथम, जींद के ही नवनीत द्वितीय, रोहतक के साहिल तृतीय रहे। 16 वर्ष आयु वर्ग में पानीपत के अर्जुन प्रथम, भिवानी के आशीष द्वितीय, गुड़गांव के रुस्तम तृतीय हरे। लड़कियों की पांच हजार मीटर दौड़ में सिरसा की पूजा प्रथम, भिवानी की प्रीति द्वितीय, सिरसा की सुमन तृतीय स्थान पर रहीं। इसी वर्ग में लड़कों में फरीदाबाद के कपिल प्रथम, कुरुक्षेत्र के साहिल द्वितीय, हिसार के अरुण तृतीय रहे।

लड़कियों की 200 मीटर दौड़ के 20 वर्ष आयु वर्ग में पानीपत की रेणु प्रथम, कैथल की पूजा द्वितीय, कैथल की ही एकता तृतीय रहीं। इसी वर्ग के 18 वर्ष आयु वर्ग में जींद की कुसुम प्रथम, महेंद्रगढ़ की पिंकी द्वितीय, कुरुक्षेत्र की कोयल तृतीय रहीं। 16 वर्ष आयु वर्ग में महेंद्रगढ़ की पिंकी प्रथम, महेंद्रगढ़ की प्रीतम द्वितीय, जींद की मंजू तृतीय रही। इसी मुकाबले के लड़कों के 20 वर्ष आयु वर्ग में पानीपत के सूरज प्रथम, फरीदाबाद के मोहित द्वितीय, भिवानी के संदीप तृतीय रहे। 18 वर्ष आयु वर्ग में पानीपत के सुमित प्रथम, विजेंद्र द्वितीय, कैथल के शुभम तृतीय रहे।

16 वर्ष आयु वर्ग में प्रवीण प्रथम, संजय द्वितीय, भूपेंद्र तृतीय रहे। 600 मीटर दौड़ में सत्यम प्रथम, रवि द्वितीय, मोहित तृतीय रहे। लड़कियों में दीपिका प्रथम, प्रेरणा द्वितीय, आंचल देवी तृतीय रहीं। जैवलिन थ्रो में सिरसा के जयदीप प्रथम, कुरुक्षेत्र के जसविंद्र सिंह द्वितीय और करनाल के ललित तीसरे स्थान पर रहे।


इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता युधिष्ठर बहल, भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र सांगवान, नेपाल राणा, चंद्रपाल राणा, डॉ. लाभ सिंह, जितेंद्र सिंह, दीपक कुमार, विनीत कवात्रा, अमित रोहिला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed