फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In many cases wanted accused arrested with illegal pistol

विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी अवैध पिस्तौल के साथ काबू, रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
In many cases wanted accused arrested with illegal pistol
सीआईए-1 ने विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी को अवैध पिस्तौल, मैगजीन व कार सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी गर्वित उर्फ प्रिंस वासी सिंगवा (हिसार) हाल सेक्टर-30 कुरुक्षेत्र को दो दिन के रिमांड पर लिया है। गर्वित पर साल 2016 से अब तक अलग-अलग जिलों में छीना-झपटी, असलाअधिनियम, समझौते का दबाव बनाने सहित हत्या का प्रयास करने के करीब आठ मामले दर्ज हैं। पुलिसउप-अधीक्षक नरेंद्र सिंहने बताया कि 26 जुलाई को सीआईए-1 की टीम पिपली के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिलीकि गर्वित उर्फ प्रिंस के पास एक अवैध पिस्तौल है तथा वह अपनी कार पिस्तौल सहित कुरुक्षेत्र जेल के सामने बनेगोदामों के पास सेक्टर-5 पिपली-कुरुक्षेत्र रोड पर किसी कोमिलने आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम अलर्ट हो गई तथा जेल के पास नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने एक कार को रोककर चालक से पूछताछ की तथा शक होने पर तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल वमैगजीन बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध असला अधिनियम के तहतमामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया तथा अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी गर्वितउर्फ प्रिंस के विरुद्ध वर्ष 2016 से अब तक अलग-अलग जिलों में छीना-झपटी, असला अधिनियम व हत्या का प्रयास करने के करीब 08 मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ थानासदर थानेसर में तीन केस दर्ज हैं। आरोपी ने अप्रैल 2021 में अपने साथियों केखिलाफ दर्ज एक मामले में समझौते का दबाव बनाने की नीयत से जीटी रोड पिपली स्थित एकठेके पर फायरिंग की थी। जून 2021 में अपनी कार में भादसों की तरफ जाते हुए गांवउमरी के सरकारी स्कूल के पास इसी अवैध पिस्तौल से दो-तीन फायर किए थे। इसके अलावा जून में ही अपने साथी हरकीरत के साथ मिलकर झिंवरहेडी केपास दो-तीन युवकों पर दबाव बनाने के लिए फायरिंग की थी। वहीं आरोपी के खिलाफ जिला रोहतक व सोनीपत में छीना-झपटी व असला अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed