{"_id":"613bbf6c8ebc3eb6341b06f8","slug":"implemented-kovid-sahayata-yojana-for-orphan-children-kurukshetra-kurukshetra-news-knl828023163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाथ बच्चों के लिए ‘कोविड सहायता योजना’ लागू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाथ बच्चों के लिए ‘कोविड सहायता योजना’ लागू की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में ऑन कैंपस विद्यार्थियों के लिए कोविड सहायता योजना को लागू किया गया है, जिसके तहत विद्यार्थियों को फीस में छूट का प्रावधान किया गया है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से जिन्होंने अपने अभिभावक को खोया है ऐसे अनाथ बच्चों के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने बड़ी पहल करते हुए सत्र 2021-22 के विद्यार्थियों के लिए फीस में छूट का प्रावधान करते हुए कोविड सहायता योजना लागू की है।
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार हरियाणा निवासी ऐसे छात्र जिन्होंने वैश्विक महामारी के कारण अपने अभिभावकों को खोया है, उन्हें सत्र 2021-22 में केयू कैंपस में दाखिला मिलने पर फीस में छूट दी गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बजटिड कोर्स में दाखिला मिलने पर ऑन कैंपस में ऐसे विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस एवं फंड में पूरी छूट दी गई हैं, जबकि सेल्फ फाइनेंस कोर्स में 50 प्रतिशत फीस छूट का प्रावधान किया गया है। यह योजना वर्तमान शैक्षणिक सत्र में ऑन कैंपस कोर्स में नए छात्रों पर लागू होगी। प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि इसके लिए कोविड-19 से संबंधित डेथ सर्टिफिकेट जरूरी है।