{"_id":"64234f7a9cb70ae8640a29c7","slug":"ima-members-protest-by-tying-black-bands-on-their-arms-kurukshetra-news-c-18-1-75033-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आईएमए के सदस्यों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आईएमए के सदस्यों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीतमाला कला मंच की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते कवि।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। राइट टू हेल्थ बिल को लेकर केंद्र सरकार को राजस्थान सरकार को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए दवाब बनाना चाहिए। अगर सरकार अपनी दमनकारी नीतियों को जारी रखती है तो राज्य की जनता को होने वाली समस्याओं और सेवाओं को ठप करने की जिम्मेवारी स्वयं राजस्थान सरकार की होगी। यह मांग आईएमए सदस्यों द्वारा की गई। आईएमए सदस्यों ने न केवल काली पट्टी बांधकर रोष जताया बल्कि एडीसी को ज्ञापन भी सौंपा।
इससे पहले आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राकेश भारद्वाज ने राजस्थान सरकार द्वारा पारित राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में आईएमए की एक आपातकालीन बैठक को संबोधित किया। इस बैठक के बाद आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राकेश भारद्वाज के नेतृत्व में चिकित्सकों ने अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आईएमए की आपातकालीन बैठक में राजस्थान सरकार द्वारा पारित राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में संघर्षरत राजस्थान के चिकित्सक समुदाय के समर्थन का एक प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ ही आईएमए से जुड़े सभी चिकित्सकों ने भी रोष जताया।
अध्यक्ष डाॅ. राकेश भारद्वाज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, राज्यपाल व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि अगर राज्य सरकार अपनी स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेवारी प्राइवेट अस्पतालों पर जबरन थोपती है व चिकित्सक समुदाय पर अत्याचार करती रही तो चिकित्सक देश व्यापी आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. अजय गोयल डॉ. नीरज मित्तल, डॉ. केदार गोयल, डॉ. नरेंद्र परुथी, डॉ. अमन अग्रवाल,डॉ. अरुण संधू, डॉ. पवन गोयल, डॉ. ललित, डॉ. हिमांशु आनंद,डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. सुरेंद्र मेहता, सहित शहर के सभी प्रमुख चिकित्सक मौजूद थे।