फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If the electricity bill exceeds Rs 20 thousand, the ration of BPL card holders will be cut.

Kurukshetra News: 20 हजार से ज्यादा बिजली बिल हुआ तो बीपीएल कार्ड धारकों के राशन पर चलेगी कैंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
If the electricity bill exceeds Rs 20 thousand, the ration of BPL card holders will be cut.
कुरुक्षेत्र। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के सरकारी दुकान से मिलने वाले राशन पर कैंची चलने वाली है। नया पैमाना बिजली बिल से जोड़ा जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल भुगतान हर वर्ष 20 हजार से ज्यादा होगा, उनका राशन कार्ड खाद् आपूर्ति विभाग की इस सूची से हटा दिया जाएगा। इस संबंध में उपभोक्ताओं को संदेश भेजकर आगाह भी किया जाने लगा है लेकिन अधिकारी फिलहाल खुलकर यह पुष्टि नहीं कर रहे लेकिन नियमों का हवाला देते हुए राशन कार्डों की जांच की बात जरूर स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुुरुक्षेत्र जिले में बकायदा डिपो संचालकों द्वारा इस संबंध में कार्ड धारकों को सूचना दी जाने लगी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसे उपभोक्ताओं के राशन पर यह कैंची कब से चलेगी लेकिन कार्ड धारकों में खलबली भी देखी जा रही है। जिले के डिपो संचालकों ने बिना पहचान दिए बताया कि सरकार ने पहले धड़ल्ले से राशन कार्ड बनाए लेकिन अब उनकी जांच भी की जा रही है, जिसके चलते अब बिजली बिल से संबंधित नियम के अनुसार राशन कार्ड काटे जाने की सूचनाएं उन तक पहुंचने लगी है। वे भी राशन कार्ड धारकों को सूचित कर रहे हैं। जिले में दो लाख एक हजार 511 कार्ड धारक है, जिनमें से एक लाख 85 हजार 857 बीपीएल राशन कार्ड धारक है। लाडवा क्षेत्र में ही 23097 बीपीएल राशन कार्ड धारक है तो वहीं बाबैन में 10682 व पिपली में 19593 बीपीएल कार्ड धारक है।
विज्ञापन



परिवार पहचान पत्र से ली जा रही जानकारी : सैनी
जिला खाद् एवं पूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी का कहना है कि विभाग की ओर से इस संबंध में कई शर्तें तय की गई है, जिनमें एक यह भी शामिल है। यह सब जानकारी परिवार पहचान पत्र से ही मिल पा रही है। अब क्रीड विभाग ही इस संबंध में तय नियम व शर्तों के अनुसार राशन कार्ड जारी रखने का फैसला लेता है जबकि फिलहाल खाद् एवं पूर्ति विभाग की ओर से इस संबंध में कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed