{"_id":"68fd2938080e4a0296036d25","slug":"if-the-district-is-formed-the-area-will-develop-soon-and-facilities-will-be-available-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-144373-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिला बना तो जल्द होगा क्षेत्र का विकास, मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिला बना तो जल्द होगा क्षेत्र का विकास, मिलेंगी सुविधाएं
Sun, 26 Oct 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। बलदेव शर्मा।
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। उपमंडल पिहोवा को जिला बनाने के समर्थन लोग लगातार जुड़ रहे हैं। इससे पिहोवा को जिला बनाने की मांग और मजबूत होती जा रही है। शहर की विभिन्न संस्थाएं भी इस मुहिम के साथ जुड़ने लगी है। पिहोवा के जिला बनने से शहर को इससे काफी फायदा होगा। इससे विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। पिहोवा के जिला बनने से अंबाला के कई गांव पिहोवा में जुड़ने से उन गांवों के लोगों को काफी फायदा होगा।
अंबाला जिला के करीब 10 गांव ऐसे है जो पिहोवा उपमंडल के पास पड़ते है। जिनकी पिहोवा से दूरी महज 15 किलोमीटर पड़ती है जबकि अंबाला से 40 किलोमीटर दूर पड़ते है। इन गांवों के लोगों को अपने छोटे मोटे काम करवाने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है।
बेहतर सुविधाएं मिलेंगी
ग्रामीण ब्राह्मण सभा के प्रधान बलदेव शर्मा ने कहा कि उपमंडल पिहोवा के जिला बनने से क्षेत्र के गांवों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। इससे विकास के नए आयाम स्थापित होंगे तथा लोगों को अपने कामों के लिए कुरुक्षेत्र तक जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी
विज्ञापन
जीवन स्तर में होगा काफी सुधार
समाजसेवी सौरव ने कहा कि उपमंडल पिहोवा के जिला बनने से समीप लगते अंबाला जिला के कई गांव भी पिहोवा में शामिल होंगे जिससे उन गांवों के लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार होगा। लोगों को अपने समीप की सभी सुविधाएं मिलेगी। जिससे इन गांवों का विकास होने की उम्मीद है।
व्यवस्था में भी होगा सुधार
समाजसेवा सुनील कोमल ने बताया कि उपमंडल पिहोवा के जिला बनने से इस्माईलाबाद शहर व आसपास के गांवों को काफी फायदा होगा। कोई भी क्षेत्र जिला बनता है तो उसके आसपास के क्षेत्र को उसका भरपूर लाभ मिलता है। उस क्षेत्र के साथ आस पास के क्षेत्र को बेहतर व्यवस्था मिलती है और लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार होने लगता है।