{"_id":"688294b9e22b9d62e103b449","slug":"if-the-connection-is-cut-in-sura-then-there-is-a-problem-of-drinking-water-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-139417-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सूरा में कनेक्शन काटे तो अब पेयजल की बनी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सूरा में कनेक्शन काटे तो अब पेयजल की बनी समस्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। गांव सुरा में पिछले कई दिनों से फैल रहे डायरिया को लेकर स्थिति चाहे भले ही नियंत्रण में हो लेकिन तीसरे दिन भी ग्रामीण डर के माहौल में दिखे। इतना ही नहीं कनेक्शन काटे जाने के बाद अब अनेक परिवारों के समक्ष पेजयल की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। महिलाएं निजी सबमर्सिबल से पानी लेकर कर अपने दैनिक प्रयोग के कार्य करतीं मिलीं।
महिला किरण देवी ने बताया कि उसके घर में उसके पति सहित कई सदस्य बीमारी की चपेट में आ गए थे। अब ठीक हो कर घर आ गए हैं लेकिन पेजयल को लेकर अभी भी डर बना हुआ है। इसी कारण वह अपने पड़ोस में लगे सबमर्सिबल से पानी ला रहे हैं। वहीं तीसरे दिन वीरवार को भी गांव में ही डाक्टरों की टीमें अस्थाई ओपीडी बनाकर मरीजो की जांच जारी रखी। नर्स रामबतेरी ने बताया कि उनकी टीम घर घर जा कर लोगों को दवाइयां और ओआरएस के पैकेट बांट रहे हैं। इतना ही नहीं लगातार दूसरे दिन घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
22 पेयजल कनेक्शन हटाए : जेई
जन स्वास्थ्य विभाग के जेई रामेश्वर ने बताया कि लगातार तीसरे दिन अवैध कनेक्शन तथा टंकियां व होदियों से वापस जा रही पेयजल की सप्लाई को काटा गया। विभाग द्वारा वीरवार को गांव से 22 अवैध कनेक्शन को कटवा कर सप्लाई को दुरुस्त करने का काम किया है। वही लाडवा के निजी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर लौटी महिला ओमी देवी ने बताया कि वह अब ठीक होकर घर तो लौट आई है लेकिन शरीर में कमजोरी व अकड़न के कारण चलने फिरने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
बॉक्स
स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में : एसएमओ
एसएमओ कृष्ण कांत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। गांव में अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और वीरवार को पुराने मरीजों में से सात ग्रामीण ही चेकअप के लिए ओपीडी में पहुंचे। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी आमजन संतुलित आहार ले व पानी को उबालकर पिएं तथा चिकित्सकों द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।