फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If sunflower is not procured on MSP, then farmers warn of GT road jam on June 6

Haryana: सूरजमुखी की एमएसपी पर खरीद नहीं हुई तो छह जून को जीटी रोड जाम की चेतावनी, महापंचायत के बाद लिया फैसला

Sat, 03 Jun 2023 02:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 02:23 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में शहीद उधम सिंह स्मारक में करीब चार घंटे तक चली महापंचायत के बाद फैसला लिया गया। डीसी और एसपी ने किसान प्रतिनिधियों को सरकार संग वार्ता कराने का आश्वासन दिया। शिक्षामंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों से भाकियू सदस्यों की बैठक होगी, उसके बाद निर्णय होगा। 

विज्ञापन
If sunflower is not procured on MSP, then farmers warn of GT road jam on June 6
महापंचायत में किसानों को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सूरजमुखी की सरकारी खरीद की मांग को लेकर भाकियू की ओर से प्रदेश सरकार को पांच जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है। वहीं मांग न मानने पर छह जून को सड़क जाम करने की चेतावनी दी गई है। शहीद उधम सिंह स्मारक में करीब चार घंटे तक चली महापंचायत के दौरान सरकार की ओर से किसानों से बातचीत का न्योता आने के बाद यह अल्टीमेटम दिया गया है।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने आह्वान किया था कि अगर एक जून से सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई तो दो जून को किसान सड़क जाम करने का काम करेंगे। इसके चलते शुक्रवार को शहीद उधम सिंह स्मारक में हजारों की संख्या में किसान महापंचायत में पहुंचे।
विज्ञापन


इसमें भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने एक घंटे का अल्टीमेटम प्रशासन को दिया और सड़क पर जाम लगाने की चेतावनी दी। भाकियू द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद डीसी और एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिलाया कि शिक्षामंत्री और चंडीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी उनके साथ बातचीत कर समस्याओं के बारे में जानना चाहते हैं। इसके बाद तय किया गया कि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी और प्रवक्ता राकेश बैंस पांच सदस्यों के साथ चंडीगढ़ में बैठक कर ही अगला निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों के बीच डीसी और एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया को चेताया कि किसान सिर्फ सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर ही होने पर राजी होंगे। उन्होंने कहा कि मुलाकात के बाद भी प्रदेश सरकार सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर करने के लिए राजी नहीं होती तो पांच जून तक का समय सरकार के पास रहेगा। उन्होंने कहा कि पांच जून तक सरकार एमएसपी पर खरीद शुरू नहीं करवाएगी तो छह जून को सभी किसान शहीद उधम सिंह स्मारक पर इकट्ठे होकर जीटी रोड जाम करेंगे।

छह जून के लिए किसानों ने दर्ज कराए 431 नाम
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों को छह जून को एकत्रित होने के लिए कहा। साथ ही चेताया कि छह जून को प्रशासन उन पर गोलियां भी बरसा सकता है, इसलिए आंदोलन में जान देने वाले किसान अपना नाम दर्ज कराएं। इसके पश्चात नाम दर्ज किए गए, जिनमें पहला नाम गुरनाम सिंह चढूनी ने दर्ज करवाया और उसके बाद राकेश बैंस, हरकेश खानपुर, जसबीर सिंह मामूमाजरा, जजपा उपप्रधान अमनदीप कंबोज, युवा प्रधान पंकज हबाना, पवन बैंस, सुखविंदर, बलवान चनारथल, कुलदीप दिनारपुर, हाकम सूरा रतनगढ़, सुनील हबाना, बरखा राम खेड़ा, विक्रम दाऊ माजरा सहित 431 किसानों ने अपने नाम दर्ज कराए।


बैठक में ये लोग हुए शामिल
एसडीएम कपिल शर्मा ने बताया कि किसानों की बैठक शुक्रवार शाम को चार बजे शुरू हुई, जिसमें हरियाणा शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर, चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी मुख्यमंत्री संजीव कौशल, एडिशनल सेक्रेटरी एग्रीकल्चर एवं फार्मर्स सुधीर राजपाल, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ममता सिंह और किसानों की ओर से गुरनाम सिंह चढूनी, राकेश बैंस, कर्म सिंह मथाना, जसबीर सिंह मामू माजरा, हरकेश खानपुर, बलविंदर सिंह दामली और मलकीत सिंह अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed