फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If cleanliness is good then money, promotion, otherwise demotion

साफ-सफाई अच्छी मिली तो मिलेगा पैसा और प्रमोशन, नहीं तो डिमोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
If cleanliness is good then money, promotion, otherwise demotion
शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए एक नया कदम उठाया गया है। अब जो दरोगा अपने एरिया को साफ और स्वच्छ रखेगा उसे नकद इनाम के साथ-साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं अगर एरिया में गंदगी पाई गई तो दरोगा का डिमोशन कर उसे सफाई कर्मचारी लगा दिया जाएगा। विधायक सुभाष सुधा और जिला नगर आयुक्त ममता शर्मा करीब एक सप्ताह बाद क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और जो एरिया सबसे अच्छा मिलेगा उस एरिया के दरोगा को 21 हजार रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा दूसरे नंबर पर अपने वाले एरिया के दरोगा को 11 हजार और तीसरे नंबर पर आने वाले दरोगा को 5100 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें प्रशासन की प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, जोकि उन्हें भविष्य में प्रमोशन इत्यादि में लाभदायक होगा।
विज्ञापन

यह घोषणा विधायक सुभाष सुधा ने दमकल विभाग में दरोगाओं के लिए आयोजित एक बैठक के दौरान की। विधायक ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हर वह कदम उठाया जाएगा जो जरूरी होगा। विधायक ने सफाई दरोगाओं को कहा कि यदि हर दरोगा व कर्मचारी ईमानदारी और लगन से काम करे तो पूरा शहर स्वच्छ, साफ और सुंदर दिखाई दे। विधायक ने कहा कि जब सरकार और प्रशासन कर्मचारियों के लिए इतना सब कुछ कर रहा है तो कर्मचारियों को भी चाहिए कि वे अपने काम में लापरवाही न बरतें। जब अच्छा काम करेंगे तो सम्मान भी मिलेगा और किसी दरोगा का एरिया गंदा मिला तो उसे डिमोशन करके सफाई कर्मचारी लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed