फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Husband absconding after attacking woman cooking food with sharp weapon, case registered

खाना बना रही महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर पति फरार, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Husband absconding after attacking woman cooking food with sharp weapon, case registered
कुरुक्षेत्र। खाना बना रही महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर पति फरार हो गया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है। ससुराल पक्ष के लोगों के उकसाने पर वह उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने शिकायत पर पति व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मंगोली जाटान निवासी शोभा ने बाबैन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नौ साल पहले करनाल के गांव कंबोपुरा निवासी गौरव के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसके पति गौरव ने उसकी सास, ससुर व देवर के उकसाने पर मारपीट करता था। उसका पति नशा करता है। पिछले एक महीने से वह अपने पति गौरव और बच्चों विभुल व जिगांशु के साथ बाबैन की निरंकारी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही है। उसका पति मुलाना के निजी अस्पताल में नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन

गौरव पिछले दिनों से अपने घर करनाल गया हुआ था। सुबह पांच बजे वह खाना बना रही थी। इस दौरान उसके पति गौरव ने पीछे से किसी तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने अपने मायके पक्ष को सूचना दी और उन्होंने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने शिकायत पर गौरव, सास, ससुर व देवर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed