फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Huda Road can not dig

हुडा रोड पर नहीं की जा सकती है ऐसे खुदाई

Sat, 17 Oct 2015 12:32 AM IST
ब्यूूराो/अमर उजाला/कुरुक्ष्ाेत्र
ब्यूूराो/अमर उजाला/कुरुक्ष्ाेत्र Updated Sat, 17 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन

सेक्टर-17 में शुक्रवार से ही शुरू हुए सीवर डालने के काम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सेक्टर-17 मार्केट के सिटी सेंटर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। सोसाइटी सदस्यों का आरोप है कि यह हुडा की सड़क है और जनस्वास्थ्य विभाग बिना अनुमति के ही रोड पर सीवर डाला जा रहा है। विवाद को बढ़ता देखकर देर शाम हुडा और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हुडा के एसडीओ का कहना है कि यह रोड साझा है। हुडा द्वारा जारी नक्शे में यह रोड हुडा का ही बताया जा रहा है। हालांकि, इस बारे में फैसला सोमवार को ही होगा। फिलहाल, विरोध के चलते कार्य रोक दिया गया है। 

सेक्टर-17 मार्केट के पास ही सुबह 11 बजे के करीब ठेकेदार ने जेसीबी मशीन से रोड को खोदना शुरू कर दिया। जनस्वास्थ्य विभाग को काम शुरू किए हुए कुछ घंटे ही हुए थे कि सेक्टर-17 सिटी सेंटर वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने ठेकेदार से पूछताछ शुरू कर दी। मामला अधिकारियों तक पहुंचा। देर शाम हुडा और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सोसाइटी के पदाधिकारी और सदस्यों ने अधिकारियों से अनुमति के कागज मागें तो वे नहीं दिखा सके। इसके बाद अधिकारियों ने काम रोकने के आदेश दे दिए। सोसाइटी अध्यक्ष राजेश्वर गोयल ने बताया कि यह सड़क हुडा की है और बिना अनुमति के जनस्वास्थ्य विभाग इस सड़क को खोद रहा है। 

विज्ञापन

हादसा का कौन होगा जिम्मेदार

सोसाइटी अध्यक्ष राजेश्वर गोयल ने बताया कि अधिकारियों ने सोमवार तक काम रोकने के आदेश दिए है। तब तक यदि कोई हादसा हो जाता है, तो उसका कौन जिम्मेदार होगा। 

विज्ञापन

सोमवार तक मिल जाएगी अनुमति

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई सुभाष ने बताया कि अभी उन्होंने हुडा विभाग से मौखिक रूप से अनुमति ली थी। लेकिन, उनके पास सोमवार तक लिखित रूप में अनुमति आ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन आया था परमिशन के लिए 

हुडा के एसडीओ सुखदीप सिंह का कहना है कि यह रोड साझा है। वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग से रोड पर सीवर डालने के लिए फोन आया था। दोनों ही सरकार के विभाग हैं। एक-दूसरे विभाग को सूचना देकर कार्य कर लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed