{"_id":"ed61a56b71e4c28a32ffa8b6f1fb33b6","slug":"hthiyarbanddh-a-million-young-men-robbed-and-laptop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद्ध युवकों ने लूटे एक लाख और लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारबंद्ध युवकों ने लूटे एक लाख और लैपटॉप
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 07 Aug 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ज्योतिसर में दो युवकों ने हथियारों के बल पर व्यापारी से एक लाख रुपये और लैपटॉप लूट लिया। लुटेरे जाने से पहले दुकान की चाबियां भी अपने साथ ले गए।
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं डीएसपी शीतल सिंह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे।
लूट का शिकार हुए ज्योतिसर निवासी ज्योतिसर ज्वैलर्स के मालिक सतपाल उर्फ प्रवीण कुमार पुत्र हरि सिंह ने बताया कि जब वह शॉप बंद करके गांव पहुंचा, तो उसके साथ यह घटना हो गई।
व्यापारी के अनुसार जब वह बाडे़ में गाड़ी खड़ी करके घर की ओर निकला, तो गली में खडे़ दो युवकों ने उस पर हथियार तान दिए।
इसके बाद इन्होंने उससे बैग में रखे एक लाख रुपये की नगदी और एक लैपटॉप तथा एक डोंगल लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए और उसने परिजनों को इससे अवगत कराते हुए पुलिस को भी सूचित किया।
पता चलने पर डीएसपी शीतल सिंह ज्योतिसर पहुंचे और सारी जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का कुछ पता नहीं चल पाया था।