{"_id":"6147887f8ebc3eb3b354bd43","slug":"hospital-sealing-is-hurting-patients-kurukshetra-news-knl83769434","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की सीलिंग मरीजों को पहुंचा रही चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की सीलिंग मरीजों को पहुंचा रही चोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
39 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ जिला अस्पताल की सीलिंग अब मरीजों की चोट पहुंचा रही है। पिछले दिनों ऐसी कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं कि सीलिंग टूट कर वार्ड में दाखिल मरीजों के ऊपर गिरी हैं। डेढ़ साल पहले ही मार्च 2020 में अस्पताल को पुरानी इमारत से नई इमारत में शिफ्ट किया था। उस वक्त अस्पताल प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया था कि यहां मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन अब यहां दाखिल मरीजों को ऊपर सीलिंग गिरने डर लगा रहता है।
रविवार को जिला अस्पताल की पड़ताल की तो स्थिति चौंकाने वाली मिली। आपातकालीन विभाग में एंट्री करते हुए सीलिंग ही नहीं टूटी हुई थी, बल्कि पंखे व सीसीटीवी कैमरों के तार नीचे लटके हुए थे। बाहर रखे वाटर कूलर और शौचालय से टोटियां गायब मिलीं। ऐसे ही हालात ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर पर स्थित गायनी विभाग और एसएनसीयू में दिखाई दिए। महिला और पुरुष वार्ड में नीचे मरीज दाखिल तो ऊपर से सीलिंग गिरने को दिखाई दी। यहां दाखिल मरीजों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
सीलिंग गिरने को सोते हुए लगता है डर : निर्मल सिंह
कुरुक्षेत्र वासी खून की कमी के चलते पिछले पांच दिन के जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में दाखिल है। वार्ड में ठीक इनके बेड के ऊपर सीलिंग टूट कर गिरने को है। निर्मल सिंह का कहना है कि धीरे-धीरे करके सीलिंग टूटकर गिर रही है। अस्पताल प्रशासन को इसकी ओर ध्यान देना चाहिए। सीलिंग टूटकर मरीज के ऊपर गिर रही है।
विज्ञापन
ब्लॉक हो जाती है पानी निकासी की पाइप : संदीप
पुरुष वार्ड में दाखिल संदीप ने बताया कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम है। सीलिंग के टुकड़े टूट-टूट कर गिर रहे हैं। शौचालय में पानी की निकासी की पाइप ब्लॉक हो चुकी हैं। इसकी वजह से शौचालय में पानी भर जाता है। इसकी वजह से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल प्रशासन को इसकी ओर गौर करना चाहिए।
तीन बार पीडब्ल्यूडी को लिख चुके हैं पत्र : डॉ. सारा
एलएनजेपी अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सारा अग्रवाल का कहना है कि आपातकालीन विभाग, महिला और पुरुष वार्ड और गायनी विभाग सहित कई जगह छत से सीलिंग टूटकर नीचे गिर चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी के पास तीन साल तक इमारत की मरम्मत का जिम्मा है। इस समस्या का समाधान कराने के लिए पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारी को तीन बार पत्र लिख चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसके अलावा आमजन सहयोग नहीं कर रहा। अस्पताल के शौचालय और वाटर कूलर से टोटियां चोरी करके ले जा रहे हैं। प्रशासन बार-बार टोटियां लगवा रहा है, ताकि परेशानी न हो।