फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hisar beat Yamunanagar 4-0 in hockey

हॉकी में हिसार ने 4-0 से यमुनानगर को दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Hisar beat Yamunanagar 4-0 in hockey
शाहाबाद हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर हुई हॉकी प्रतियोगिता में तीस टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। पहले मैच में पुरुषों की हिसार टीम ने यमुनानगर को 4-0 गोल के अंतर से हराकर अगले दौर में अपना स्थान बनाया। पुरुषों के वर्ग में दूसरा मैच गुरुग्राम और भिवानी के बीच में खेला गया। जिसमें भिवानी ने गुरुग्राम को 9-0 गोल से हराया। इसी तरह करनाल ने सिरसा को 1-0, पानीपत ने झज्जर को 4-1, चरखी दादरी ने पंचकूला को 4-0 और जींद ने फतेहाबाद को 9-0 के अंतर से हराया। वहीं लड़कियों के मैच में फतेहाबाद ने रोहतक को 3-0 गोल, भिवानी ने पानीपत को 3-0 गोल से मात दी, वहीं सिरसा ने यमुनानगर को 5-3 गोल से, पंचकूला ने चरखी दादरी को 5-0 गोल से, झज्जर ने फरीदाबाद को 4-0 गोल से, सोनीपत ने जींद को 18-0 गोल, फतेहाबाद ने कैथल को 4-0 गोल, हिसार ने रेवाड़ी को 8-0 गोल के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में बास्केटबॉल की फतेहाबाद और हिसार की टीमों ने पहले दिन विजय अभियान से शुरुआत की। प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुषों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, गुरुग्राम, रोहतक, सिरसा ने अपने पहले चरण के मैचों को जीत लिया है। वहीं प्रतियोगिता के पहले दिन अंबाला, चरखी दादरी, करनाल, पलवल, रेवाड़ी और पंचकूला को हार का सामना करना पड़ा। लड़कियों की बास्केटबॉल के प्रतियोगिता के पहले दिन गुरुग्राम, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार ने जीत हासिल की, जबकि पलवल, रेवाड़ी, पंचकूला, अंबाला, चरखी दादरी को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वालीबॉल के पुरुष वर्ग में खेलो हरियाणा के पहले दिन फरीदाबाद, झज्जर और सिरसा ने विजय अभियान से शुरुआत की, जबकि इसी प्रतियोगिता में रेवाड़ी, पंचकूला और जींद की टीम को हार का सामना करना पड़ा। आज भी शाहाबाद और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगणों में सुबह से हॉकी, बास्केटबॉल, वालीबॉल और साइक्लिंग प्रतियोगिताओं के अगले मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed