फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Himachal Police's band show in KU on May 16, Kurukshetra

केयू में हिमाचल पुलिस का बैंड शो 16 मई को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Himachal Police's band show in KU on May 16, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हिमाचल पुलिस के बैंड का मेगा शो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 16 मई को होगा। शो में 20 से अधिक पुलिसकर्मी देसी-विदेशी वाद्यों के साथ देशभक्ति के गीत, सूफी गायन, हिंदी, पंजाबी व लोकगायकी के विविध स्वरूप प्रस्तुत करेंगे। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में सायं छह बजे होने वाले इस शो की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे।
युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हिमाचल पुलिस का यह बैंड अनेक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चैनलों पर अपनी प्रस्तुति दे चुका है। हिमाचल पुलिस के जवान मंच पर विविध आयामी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि वाद्यों के माध्यम से देशभक्ति के गीतों की धुनों, देशभक्ति के गीतों का गायन, सूफी गीतों का गायन, हिंदी, पंजाबी तथा लोकगायकी के अनेक गीत हिमाचल पुलिस के जवानों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। हिमाचल पुलिस के जवानों का यह दस्ता सबइंस्पेक्टर विजय कुमार के नेतृत्व में अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त हेड कांस्टेबल, नरेश कुमार, राजेश कुमार, कांस्टेबल मनजीत सिंह, हितेश भारद्वाज, आशीष कुमार, मनमोहन शर्मा, दलीप कुमार, दीपिका ठाकुर, कशिश शांडिल्य, कमल कुमार, प्रशांत कुमार, कार्तिक शर्मा व कृतिका तनवर पुलिस बैंड के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि ऑडिटोरियम में हिमाचल पुलिस के जवान पहली बार यूनिफॉर्म के साथ अपने बैंड की प्रस्तुति देंगे। भारत में पहली बार हिमाचल प्रदेश के इस पुलिस बैंड को यूनिफॉर्म में कार्यक्रम करने की इजाजत मिली है। इसका श्रेय हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू को जाता है, जिनका संबंध कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed