फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Highway authorities should take on board Warning : DC

हाईवे पर वार्निंग बोर्ड लगवाएं अधिकारी : डीसी

Fri, 30 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Fri, 30 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
डीसी सीजी रजीनिकांतन ने कहा कि नेशनल हाईवे और अन्य मार्गों पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ऐसे स्थानों पर लोक निर्माण विभाग और एनएच  विभाग के अधिकारी चेतावनी दर्शाने वाले बोर्ड लगवाएं।
विज्ञापन


शाहाबाद बस स्टैंड के सामने नेशनल हाईवे  पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एनएच विभाग के अधिकारी अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा करें।

डीसी रजीनिकांतन वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिले में दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को जागरूक करने के संबंध में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एसपी सिमरदीप सिंह ने भी संवेदनशील जगहों पर विभागों द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत व्यवस्था करने की बात कही।
विज्ञापन


शाहाबाद बस स्टैंड के सामने पुल के ऊपर से रास्ता बनाने को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने और इससे पहले दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर लोगों को अंडरपास का प्रयोग करने, सोमा कंपनी की पेट्रोलिंग पार्टी को एनएच पर निरंतर पेट्रोलिंग करने आदि के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिहोवा रोड पर सप्ताह में दो दिन इंटरसेप्टर मशीन लगाई जाएगी। इससे वाहनों की तेज गति को रोका जा सके। आरटीए योगेश कुमार तीन नवंबर को थानेसर और दो नवंबर को शाहाबाद में ऑटो चालकों की मीटिंग कर सड़कों पर ऑटो रिक्शा न खड़े करने आदि के बारे में चर्चा करेंगे। बैठक का संचालन आरटीए योगेश कुमार ने किया।

इस मौके पर एसडीएम पिहोवा डॉ. किरण सिंह, एसडीएम शाहाबाद हवा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed