फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Heavy rain on the second day, the mercury reached 33 degrees

बारिश व तेज हवाओं के चलने से 212 पोल और 43 ट्रांसफार्मर टूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain on the second day, the mercury reached 33 degrees
प्री-मानसून की दस्तक के दूसरे दिन भी सुबह झमाझम बारिश हुई। इस दौरान चली तेज हवा से बिजली के अलग-अलग डिवीजन में 212 पोल और 43 ट्रांसफार्मर टूट गए, जिससे बिजली निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। तेज हवा से सबसे ज्यादा नुकसान पिहोवा में किया यहां बिजली 116 पोल टूटे हैं, जिस कारण कई क्षेत्रों में दोपहर तक बिजली बाधित रही। बिजली निगम के कर्मचारी सुबह से बिजली के पोल ठीक करने पर लगे रहे। वहीं बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली है। सुबह छह बजे बदरा बरसने लगे। जिले में औसतन 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। दूसरे दिन भी कई जगह लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। जिले में सबसे ज्यादा बारिश बाबैन में 32 एमएम उसके बाद थानेसर में 30, इस्माईलाबाद में 20, पिहोवा में 14 और शाहाबाद और लाडवा में 6-6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग अनुसार अभी चार दिन तक प्री मानसून लगातार बरसेगा। विभाग की रिपोर्ट की अनुसार आज शनिवार को बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं रविवार को बारिश की 70 प्रतिशत, सोमवार को 40 और मंगलवार को 50 प्रतिशत संभावना है। बिजली निगम की रिपोर्ट के अनुसार 212 पोल और 43 ट्रांसफार्मर टूटे हैं, जिनमें कुरुक्षेत्र डिवीजन में 33 पोल शामिल हैं। इसी प्रकार पिहोवा डिवीजन में 116 पोल और 09 ट्रांसफार्मर व शाहाबाद डिवीजन में 63 पोल व 34 ट्रांसफार्मर टूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed