फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Heavy damage to crops due to rain

Kurukshetra News: बारिश से फसलों को भारी नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Heavy damage to crops due to rain
बाबैन। बारिश के कारण बिछी धान की फसल। संवाद
बाबैन। क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बरसात के कारण खेतों में खड़ी धान और आलू की फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जहां एक ओर धान की फसल खेतों में गिरने से कटाई में परेशानी झेलनी पडेगी। वहीं दूसरी ओर खेतों में जलभराव से आलू की बुआई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

किसान बाबा गुरचरण सिंह, बलकार सिंह, चरण सिंह, सतबीर सिंह ने बताया कि दो दिन से हो रही वर्षा के चलते खेतों में धान की फसल गिरने से नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है, क्योंकि कई जगहों पर कटाई के लिए तैयार धान गिर गया है। इसके साथ ही जो किसान आलू की नई फसल की बुआई की तैयारी में थे, उनके खेतों में बरसात होने से बुआई का कार्य फिलहाल ठप पड़ा हुआ है। भाकियू जिलाध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा ने कहा कि इस बार अधिक बारिश के कारण किसानों की धान की फसल की पैदावार पहले ही कम है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सर्वे करवाकर प्रभावित किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed