फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   health

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती में वैक्सीनेशन के साथ-साथ कोविड के प्रति पर्यटकों को जागरूक करेगा स्वास्थ्य विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
health
कोरोना संक्रमण का प्रकोप भले ही कम हो गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी भी कोई ढील नहीं छोड़ना चाहता। विभाग ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के आगाज से पहले सभी जिला वासियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने का कहना है कि 2 से 19 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में लाखों की संख्या में भीड़ आने की संभावना है, लेकिन हमारी खुद की जिम्मेदारी बनती है कि हम खुद भी सुरक्षित रहें और अपनों को भी सुरक्षित रखें। यह तभी संभव हो पाएगा, जब हम कोरोना टीकाकरण के साथ-साथ कोरोना नियमों का पालन करेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 8 लाख 60 हजार 443 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 6 लाख 10 हजार 810 को पहली और 2 लाख 49 हजार 633 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

वहीं जिला प्रशासन ने गांव कमोदा में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। साथ ही संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उप जिला सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के लिए गए 804 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें आरटी पीसीआर के 749 व रैपिड एंटीजन के 55 सैंपल शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 548408 में से 525511 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कोरोना पॉजिटिव एक मरीज हो होम आइसोलेशन में रखा गया है और एक मरीज को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 22148 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21790 मरीज ठीक होकर हो चुके हैं और 357 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed