फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   health

तीसरी लहर से निपटने के लिए हुई सरकार सख्त और प्रशासन सतर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
health
कोरोना की दूसरी लहर को लेकर सरकार और प्रशासन अब निपटने के लिए पहले ही सतर्क हो गया है। संभावित तीसरी लहर को जहन में रख स्थानीय विधायक और उपायुक्त अस्पतालों का निरीक्षण करने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। शनिवार को उपायुक्त मुकुल कुमार जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। भनक लगते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे-जैसे उपायुक्त के पहुंचने की सूचना मिलती रही स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी व्यवस्था बनाते नजर आए। यही नहीं, अस्पताल के गायनी विभाग के बाहर बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंसिंग के बैठे मरीज व उनके तीमारदारों को भी तत्काल व्यवस्था बनाने को कहा गया। उपायुक्त ने सबसे पहले सीएमओ कक्ष और वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। यहां वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट लगाने के आदेश दिए। इसके बाद जैसे ही उपायुक्त ने आपातकालीन विभाग की तरफ रूख किया तो उनकी नजर उखड़ी पड़ी सिलिंग पर गई तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दुरुस्त कराने के आदेश दिए। पोस्ट कोरोना वार्ड उमंग, मेडिकल स्टोर, ओपीडी कक्ष, ब्लड बैंक, जनरल वार्ड, सैंपेलिंग कक्ष, नए आईसीयू वार्ड के साथ-साथ पुराने आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने नए आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर के बारे में बारीकी से जानकारी हासिल की है। यहां विशेषज्ञ डॉ. अरविंद चहल ने वेंटिलेटर के बारे में बेसिक जानकारी दी। डॉ. चहल ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के लिए भी वेंटिलेटर के लिए प्रबंध कर लिया गया है। उपायुक्त ने निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट प्रोजेक्ट और लिक्विड ऑक्सीजन गैस प्लांट का भी अवलोकन किया। उपायुक्त ने लगभग अस्पताल के प्रत्येक कक्ष का जायजा लेने के उपरांत निर्देश दिए कि सबसे पहले अस्पताल में मास्क को लेकर पूरी सख्ती के साथ काम किया जाए। इस दौरान उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को गंभीरता के साथ लेकर सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता प्रबंध करने होंगे और एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के साथ-साथ सभी सीएचसी व पीएचसी और कोविड अस्पतालों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सभी प्रकार के प्रबंध समय रहते किए जाए, ताकि आपदा के समय स्थिति पर सहजता से नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ, रमेश सभ्रवाल, डॉ. आरके सहाय, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. सुदेश सहोता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सारा अग्रवाल, डॉ. एसएस अरोड़ा, डॉ. नीलम अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed