फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Havoc caused by storm and rain: Over 100 trees and 200 electricity poles toppled.

तूफान और बारिश का कहर : 100 से अधिक पेड़, 200 बिजली के खंभे टूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Havoc caused by storm and rain: Over 100 trees and 200 electricity poles toppled.
कुरुक्षेत्र। टूटा पेड़ व क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में वीरवार सुबह तेज बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान 100 से अधिक पेड़ और 200 से ज्यादा बिजली के खंभे टूट गए। शाहाबाद और इस्माईलाबाद क्षेत्रों में सबसे अधिक नुकसान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में औसतन छह मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस्माईलाबाद में 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तूफान और बारिश के कारण बिजली निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शाम तक बाधित रही। अनाजमंडियों में रखी सूरजमुखी और मक्के की फसल भीग गई, जिसे श्रमिक दिन भर सुखाते रहे। निगम की टीमों ने बारिश रुकते ही आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू कर दिया। शाम तक रिहायशी इलाकों में बिजली सुचारू हो पाई। खेतों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बहाल होने में दो से तीन दिन लगने की संभावना है। अधीक्षक अभियंता एमजी जिंदल ने बताया कि निगम को बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



आसमानी बिजली की चिंगारी से कार कार जली
नए बस अड्डे पर तूफान और बारिश से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। पार्किंग में खड़े वाहनों पर एक सफेदे का पेड़ गिर गया। इससे आठ बाइक, एक ऑटो और एक रेहड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पिपली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूद मोर्टस की निजी कार्यशाला में भी बड़ा नुकसान हुआ। कार्यशाला संचालक पंकज ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से चिंगारी हुई, जिसमें एक क्रेटा गाड़ी जलकर राख हो गई और अन्य सामान भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीमें आपूर्ति दुरुस्त करने में जुटीं : जिंदल
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता एमजी जिंदल ने बताया कि तूफान और बारिश से निगम को भारी नुकसान हुआ है। रिहायशी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। हालांकि, खेतों में बिजली आपूर्ति बहाल करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। निगम पहले भी तूफान से भारी नुकसान झेल चुका है। टीमें लगातार आपूर्ति दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं।



यह दर्ज की गई जिले में बारिश

पिहोवा-- 1 एमएम
शाहाबाद--5 एमएम
लाडवा--7 एमएम
बाबैन--6 एमएम
- इस्माईलाबाद--17 एमएम
थानेसर --1.8 एमएम

कुरुक्षेत्र। टूटा पेड़ व क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद

कुरुक्षेत्र। टूटा पेड़ व क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद

कुरुक्षेत्र। टूटा पेड़ व क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद

कुरुक्षेत्र। टूटा पेड़ व क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद

कुरुक्षेत्र। टूटा पेड़ व क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद

कुरुक्षेत्र। टूटा पेड़ व क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद

कुरुक्षेत्र। टूटा पेड़ व क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद

कुरुक्षेत्र। टूटा पेड़ व क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed