फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryanvi-Punjabi dances boomed, artists applauded

हरियाणवी-पंजाबी नृत्यों की धूम, कलाकारों ने खूब बटोरीं तालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi-Punjabi dances boomed, artists applauded
कुरुक्षेत्र। साप्ताहिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद के तत्वावधान में कला कीर्ति भवन में सावन के उपलक्ष्य में साप्ताहिक संध्या का आयोजन किया गया। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग से हरियाणवी और पंजाबी रंगारंग कार्यक्रम पेश कर कलाकारों ने खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मुकुल कुमार बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। वहीं हरियाणा बाल विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण पांचाल विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहली प्रस्तुति राकेश कुमार व साथी कलाकारों ने दी। इसमें सावन के उपलक्ष्य में शिव स्तुति का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके बाद पंजाब के हर्षदीप सिंह ने अपनी गायकी के माध्यम से मिर्जा की प्रस्तुति दी। हरियाणा और पंजाब के मिले-जुले संगम में हरियाणा के लोक कलाकार राजकुमार और उनके साथियों द्वारा जंगम जोगी भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम में एक के बाद एक बेहतरीन प्रस्तुति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जहां एक ओर हरियाणवी गायकी से लोग आनंद विभोर हो रहे थे वहीं दूसरी ओर पंजाब के लोकनृत्यों ने भी खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के कलाकारों का भंगड़ा अनूठी छाप छोड़ने में कामयाब रहा। वहीं पंजाब की मुटियारों के साथ गबरु जवान जब जिंदुआ नृत्य के लिए मंच पर पहुंचे तो दर्शकों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। हरियाणा के कलाकारों ने फाग और पणिहारी नृत्य से जोश भर दिया। राकेश कुमार और रवि पांचाल ने गायकी से शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद द्वारा आयोजित चित्रकला तथा मेंहदी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देेने वाले कलाकारों में बलकार सिद्धू, सरबजीत सिंह, रुपिंद्रपाल, गुरप्रीत, अमनदीप, जतिंद्र, विशाल, मनदीप सिंह, अजय, नवजोत, मानसी, नैंसी, मुस्कान, अमृतपाल, विशाल पोपली, अमित कुमार, विक्की, मंजूर, महादेव, अक्षय, त्रिलोक, रमेश कुमार, रीना रानी, मोनिका, मुस्कान, रिचा, चंचल तथा श्वेता शामिल रहे। अतिथियों में विद्या भारती संस्कृति शिक्षण संस्थान के निदेशक डा. रामेंद्र, केयू से कंट्रोलर हुक्मचंद तथा कार्टूनिस्ट वीपी वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed