फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana won 10 gold medals in National Games

नेशनल गेम्स में हरियाणा ने 10 स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Haryana won 10 gold medals in National Games
गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ी अपना दमदम दिखा रहे हैं। इन खेलों में हरियाणा 10 स्वर्ण पदक सहित कुल 23 पदकों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है।
विज्ञापन

हरियाणा की ओर से सैफ-द-मिशन (सीडीएम) बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि इन खेलों में हरियाणा के 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अब तक हरियाणा के खाते में 10 स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य पदक हैं। हरियाणा का दबदबा लगातार इन खेलों में बना हुआ है।
विज्ञापन

बताया कि एक अक्तूबर को हुए खेलों में मीनाक्षी ने स्क्रैच रेस ट्रैक साइकिलिंग इवेंट में गोल्ड मेडल और व्यक्तिगत परस्यूट रेस ट्रैक साइकिलिंग इवेंट में रजत पदक जीता है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुश्ती में सर्वाधिक पांच स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। नेट बॉल में दो स्वर्ण, शूटिंग में एक स्वर्ण और एक रजत पदक, एथलेटिक्स में एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक, रग्बी में एक स्वर्ण पदक, साइकिलिंग में एक रजत पदक, कबड्डी में दो कांस्य पदक और टेबल टेनिस में एक रजत पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि नेशनल गेम्स 2022 का आयोजन गुजरात के छह शहर अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में किया जा रहा है। इन खेलों में 28 राज्य, आठ केंद्र शासित प्रदेश और सर्विसेज (भारतीय सशस्त्र बल की टीम) के सात हजार से ज्यादा एथलीट्स 36 खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

इन खेलों में कुरुक्षेत्र की बेटी हिमांशी सिंह ने भी रजत पदक जीतकर कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोच पंजाब सिंह ने बताया कि हिमांशी ने साइकिलिंग में चार किलोमीटर की परस्यूट ट्रैक इवेंट में रजत पदक जीता है। इससे पहले हिमांशी एशियन चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीत चुकी हैं। कुरुक्षेत्र लौटने पर हिमांशी का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed