फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Roadways strike on first and second september

एक और दो सितंबर को रोडवेज का चक्का जाम

Sun, 23 Aug 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Sun, 23 Aug 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
ऑल हरियाणा ज्वॉइंट रोडवेज एक्शन कमेटी अपनी मांगों की अनदेखी करने से भड़क गई है। इसके चलते राज्य व्यापी जत्था शनिवार को कुरुक्षेत्र बस स्टैंड पर पहुंचा।
विज्ञापन


वहां गेट मीटिंग कर कर्मचारियों से एक और दो सितंबर को होने वाले दो दिवसीय चक्का जाम में भाग लेने के लिए कहा गया। इस दौरान ज्वॉइंट एक्शन कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों हरिनारायण शर्मा और दलबीर किरमारा ने कहा कि यदि हरियाणा सरकार ने उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया, तो एक और दो सितंबर को पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की ही होगी।
विज्ञापन


हरिनारायण शर्मा और दलबीर किरमारा ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई होगी। हम सरकार से कई बार बातचीत कर चुके हैं। सरकार हमारी मांगों को जायज मानती है और उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन भी देती है। लेकिन, उन्हें लागू नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कर्मचारियों में अपनी जायज मांगों को लेकर रोष है। रोडवेज कर्मचारी प्रदेश की जनता को तंग नहीं करना चाहते, लेकिन रोडवेज कर्मचारियों को हड़ताल के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान प्रदेश की जनता को होने वाली परेशानी के लिए सरकार का नकारात्मक रवैया जिम्मेदार होगा। प्रदेश सरकार को बने दस माह हो चुके हैं, लेकिन कर्मचारियों की एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया है।

तीन अगस्त को राज्य परिवहन मंत्री ने मांगों को पूरा करने के लिए सहमति दी थी। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं की गई। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान अरुण अत्री और रामकुमार शर्मा ने की। बैठक का संचालन डिपो सचिव मायाराम उनियाल ने किया। गेट मीटिंग में राज्य कमेटी के प्रचार मंत्री दलजीत राणा, दिलबाग गिल, रमेश सैनी, विनोद शर्मा, पवन सामली, आजाद गिल, नरेंद्र पांचाल, खेमराज सैनी, जोगा सिंह, बलदेव सिंह और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


दो दिन नहीं चलेंगी बसें: माजरा 
पिहोवा। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा एक सितंबर से दो दिन तक रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा।

कोई कर्मचारी बस नहीं चलाएगा। यह कहना है कि ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो अध्यक्ष बलदेव सिंह मामू माजरा का। वे शुक्रवार को डिपो कार्यालय में बैठक को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। वे कर्मचारियों की मानी हुई 11 सूत्रीय मांगों को लागू करने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार 31 अगस्त तक कोई फैसला नहीं करती तो रोडवेज कर्मी दो दिन का चक्का जाम करेंगे।

इस बीच यात्रियों को होने वाली असुविधा की जिम्मेदारी सरकार की होगी। बैठक में संगठन सचिव केडी शर्मा ने बलदेव सिंह को यूनियन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्टेट बॉडी का आभार जताया। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष जोगा सिंह जोसन, सुनील निबरैन, विनोद शर्मा, रामफल, शेर सिंह, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश, राजेंद्र, गुरविंद्र थाना, प्रीतम सिंह, महेश, धर्मपाल, गुरदीप नलवी, बलदेव, राजेंद्र सैनी व सुखजिंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed