फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Roadways jammed, passengers facing huge problems, mail of departments stuck

हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम: यात्रियों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी, विभागों की डाक अटकी

Wed, 24 Jan 2024 08:46 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 24 Jan 2024 08:46 AM IST
सार

हरियाणा में रोडवेज बसों की हड़ताल का असर देखने को मिला है। बसों की हड़ताल के कारण यात्री बसों के लिए भटकते नजर आए। हड़ताल के कारण सरकारी विभागों की डाक भी अटक गई है, जिसके कारण बस अड्डे पर ढेर लगा नजर आया।

विज्ञापन
Haryana Roadways jammed, passengers facing huge problems, mail of departments stuck
चक्का जाम के चलते खाली पड़ा नया बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम किया हुआ है, जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सुबह से ही रोडवेज कर्मचारियों ने रोष जताना शुरू कर दिया था। कुरुक्षेत्र डिपो के जीएम सुखदेव सिंह का कहना है कि बसें सामान्य दिनों की तरह से चलाई जाएगी। वहीं, कर्मचारी संगठनों के नेताओं का कहना है कि वह किसी भी स्तर पर बसों को चलने नहीं देंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


रोडवेज की हड़ताल और कड़ाके की ठंड के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निजी बसें सामान्य रूप से चल रही हैं और वह हड़ताल का  जमकर फायदा जमकर उठाएंगे। उधर, रोडवेज बसों के जरिए जाने वाली डाक भी प्रभावित हुई है। दर्जनों कट्टे कुरुक्षेत्र बस अड्डे पर ही पड़े हैं। कर्मचारी बस अड्डे पर ही अलाव जलाकर कड़ाके की ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो के बाहर चालक-परिचालक सरकार के खिलाफ कर रहे रोष प्रदर्शन

सरकार द्वारा मांगें नहीं मानने पर सांझा मोर्चा के आह्वान पर नारनौल डिपो के चालक व परिचालकों ने बसों का चक्का जाम कर दिया। बुधवार सुबह से यूनियन के पदाधिकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त कर रहे हैं। नारनौल डिपो प्रधान अनिल भीलवाड़ा ने बताया कि सरकार द्वारा सांझे मोर्चे को 11 जनवरी, 10 मार्च, 23 जून, 13 दिसम्बर को कर्मचारियों की मांगों समाधान के लिए बैठकों के लिए आमंत्रित किया गया था।

सांझे मोर्चे ने कर्मचारियों की मांगों के समाधान बारे तर्क व प्रमाण दिए गए। लेकिन इसके बाद भी सरकार की तरफ से मांगों को लागू नहीं किया गया। इसके विरोध में 24 जनवरी को प्रदेश भर में बसों का चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में नारनौल डिपो में भी सभी चालक, परिचालकों व वर्कशॉप कर्मचारियों ने हड़ताल को पूर्ण रूप से समर्थन दिया है। 

लंबे रूट पर सफर करने वाले यात्री हुए परेशान
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से लंबे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, झुंझुनूं सहित अनेक रूट पर यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

डिपो के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी
नारनौल डिपो के बाहर सुबह से चालक परिचालक सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। ठंड के बीच अपनी मांगों को लेकर सुबह से धरने पर बैठे हुए हैं। हालांकि सुबह  हड़ताल के बीच दो-तीन बसें विभिन्न रूटों पर रवाना हुई है।

सांझा मोर्चा की मुख्य मांगें

  • हिट एंड रन कानून रद्द की मांग
  • अवकाश कटौती पत्र वापस लिया जाए
  • परिचालक व चालक की वेतन विसंगति दूर की जाए
  • 2002 से चालको को नियुक्ति तिथि से पक्का करके पुरानी पेंशन नीति में शामिल किया जाए
  • 2016 के चालक व 52 दादरी के हेल्परों को पक्का करने की पॉलिसी बनाई जाए
  • चालक व परिचालकों से आठ घंटे की ड्यूटी ली जाए और आठ घंटे ड्यूटी से अधिक ड्यूटी को ओवरटाइम दिया जाए
  • चालकों को अड्डा इंचार्ज के पद पर प्रमोशन की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed