फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   haryana police and hisar team won kabbaddi

पुरुषों में हरियाणा पुलिस और महिलाओं में हिसार की टीमों ने बाजी मारी

Mon, 01 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Mon, 01 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
haryana police and hisar team won kabbaddi

 इससे खिलाड़ियों को ज्यादा लाभ मिलेगा। इसलिए पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं को गांवों में बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 

यह बात हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एमेच्योर एनएस कबड्डी एसोसिएशन (संबंद्ध ओलंपिक एसोसिएशन हरियाणा) द्वारा रामसरन माजरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर की। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा ने की। इस प्रतियोगिता का आयोजन ओलंपिक एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष और लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने किया था। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से पुरुषों की 28 और महिलाओं की 21 टीमों ने भाग लिया। 

विज्ञापन

इसमें हरियाणा पुलिस ने पानीपत की टीम को पछाड़ कर प्रथम स्थान पाया। महिलाओं में हिसार की टीम ने प्रथम और पानीपत की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। छज्जू राम अकादमी भिवानी और रोहतक की टीम संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रही है। नायब सैनी और श्याम सिंह राणा ने कबड्डी संघ को 2-2 लाख, जबकि सरपंच पति सुरेश सैनी ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की। नायब सैनी ने गांव के जोहड़ की रिटेनिंग वाल के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर ओलंपिक संघ के सचिव नरेश मलिक, क्रीड़ा भारती के महासचिव राजेंद्र कुमार, राजकमल ढांडा, हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र गुलिया, सरपंच पति सुरेश सैनी, सुरेश कश्यप, ब्लॉक समिति सदस्य सुनीता देवी, नायब सिंह पटाकमाजरा, सुभाष कसीथल, तरसेम राय, बलकार सिंह, कर्मजीत, सतप्रकाश, जगमाल सिंह, आश कुमार, विकास शर्मा आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed