फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Nine people including Chadhuni in judicial custody for 14 days

Haryana: चढ़ूनी सहित नौ 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, टिकैत बोले- जहां बरसाई लाठियां, वहीं से शुरू होगा आंदोलन

Thu, 08 Jun 2023 12:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 12:39 AM IST
सार

हाईवे जाम करने के आरोप में पुलिस ने 700 से अधिक किसानों पर मामला दर्ज किया है। इन किसान नेताओं को अदालत में पेश किया जाएगा। चढ़ूनी का संदेश आयाकि उनकी रिहाई नहीं, किसान एमएसपी मांगें।

विज्ञापन
Haryana: Nine people including Chadhuni in judicial custody for 14 days
किसान नेता गुरनाम सिंह को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को आठ लोगों के साथ बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने यहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन लोगों में चढ़ूनी के अलावा जसबीर मामू माजरा, राकेश कुमार बैस, प्रिंस, जरनैल, जयकुमार, गुलाब, पंकज और सुरजीत शामिल हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने इन किसानों पर 147, 149, 186, 188, 283, 307, 332, 353, 120बी और नेशनल हाईवे एक्ट 8बी, सेक्शन 3पीपीए के तहत मामला दर्ज किया है। अधिवक्ता गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने किसानों पर हाईवे जाम, हत्या की कोशिश करने सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे अनुसार ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश का हवाला दिया है, जबकि सभी किसान निहत्थे थे। वहीं भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी से अपनी ओर से बेल के लिए आवेदन नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले यह बात भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने लाडवा रोड अनाजमंडी चौक पर किसानों के बीच मंच से कहा कि पुलिस ने जहां किसानों पर लाठियां बरसाई, वही से एमएसपी के लिए आंदोलन शुरू होगा। इससे किसानों में नई स्फूर्ति और ऊर्जा का संचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आंदोलन लंबा चलेगा, इसलिए धरनारत किसान संयम रखें। अब इस आंदोलन में पंजाब सहित देशभर से जत्थेबंदियां पहुंचेगी और आंदोलन को मजबूत करेंगी। टिकैत ने किसानों का हौसला बढ़ाया। यहां से टिकैत ने देशभर के किसानों को संदेश दिया कि सूरजमुखी एमएसपी की जो जंग भाकियू (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शाहाबाद से शुरू की है, वह देश का आंदोलन बनेगी। किसानों ने लाडवा रोड, बराड़ा रोड, नलवी रोड और साहा रोड पर जाम भी लगाया।

टिकैत ने किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की। साथ ही कहा कि यह सूरजमुखी की एमएसपी पर खरीद का पहला लाठीचार्ज है। अब सरकार भूल जाए कि यह आंदोलन खत्म होगा। टिकैत ने कहा कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी की गिरफ्तारी के बाद अब इस आंदोलन की अगुवाई संयुक्त किसान मोर्चा करेगा। दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चे की बैठक बुलाई है, जिसमें इस आंदोलन की रणनीति तय होगी। टिकैत के साथ यूपी के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष कपिल, हरियाणा प्रभारी महताब कादियान, प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, किसान नेत्री सुमन हुड्डा, रतन सिंह मान और सुभाष गुर्जर ने किसानों को संबोधित किया।

Haryana: Nine people including Chadhuni in judicial custody for 14 days
राकेश टिकैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

टिकैत ने चढ़ूनी से फोन पर की बातचीत
राकेश टिकैट ने एसडीएम कपिल शर्मा से गुरनाम सिंह चढूनी से मिलने की पेशकश की थी। एसडीएम ने इस मांग को नकारते हुए बाद में प्रशासन ने पिपली पैराकीट में फोन से दोनों नेताओं की बातचीत कराई। चढ़ूनी ने सभी साथियों के कुशल होने का समाचार दिया। बातचीत के बाद टिकैट ने बताया कि चढ़ूनी का संदेश सुनाया, जिसमें चढ़ूनी ने कहा कि सरकार से उनकी रिहाई की नहीं, बल्कि एमएसपी पर फसल खरीद की मांग है। कोई भी साथी किसी भी धरना स्थल से रिहाई की मांग न करे।

नौ किसान हिरासत में बाकी रिहा
डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को नेशनल हाईवे जाम करने के आरोप में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, जसबीर सिंह मामू माजरा, राकेश बैंस, पंकज हबाना, प्रिंस वड़ैच, जरनैल, नसीब, जयपाल और गुलाब सहित करीब 150 किसानों को हिरासत में लिया था। इन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। किसान नेताओं के अलावा अन्य सभी किसानों को रिहा कर दिया था। हाईवे जाम करने के आरोप में पुलिस ने 700 से अधिक किसानों पर मामला दर्ज किया है। इन किसान नेताओं को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed