फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Minister Dharmendra Pradhan brainstormed on the election situation for three hour

Haryana: मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तीन घंटे तक किया चुनाव परिस्थिति पर मंथन, दे गए हर बूथ को जीतने का मंत्र

Sat, 21 Sep 2024 11:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 11:00 PM IST
सार

धर्मेंद्र प्रधान बोले कि सेना के जवान की तरह हर बूथ पर ड्यूटी देनी होगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में फिर सत्ता में भाजपा होगी।

विज्ञापन
Haryana: Minister Dharmendra Pradhan brainstormed on the election situation for three hour
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तीन घंटे तक किया चुनाव परिस्थिति पर मंथन - फोटो : संवाद

विस्तार

हर बूथ पर सेना के जवान की तरह ड्यूटी देनी होगी। अब दिन देखना है न रात। बस कड़ी मेहनत करते जाना है। हर मतदाता तक पहुंचना होगा और उसे पूर्व की सरकारों व भाजपा सरकार के 10 साल का अंतर समझाना होगा। हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी तरह से समर्पित होते हुए चुनाव तक यह कार्य करें। निश्चित रूप से जीत भाजपा की ही होगी।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में जीत का यह मंत्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया। वे देर रात सेक्टर 10 स्थित एक निजी होटल में थानेसर, पिहोवा व शाहाबाद विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रबंधन समितियों के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन


उनके साथ भाजपा संगठन की ओर से भेजे गए प्रवास प्रभारी सहारनपुर के पूर्व सांसद राघव लखनपाल, कैराना के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, कांशी राम गोदारा, मनजीत सिंह ने भी पूरे विस्तार से केंद्रीय मंत्री के समक्ष चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन विधानसभा क्षेत्रों के वर्तमान हालात पर अलग-अलग विस्तार से चर्चा की गई तो पूरे माहौल पर मंथन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने पदाधिकारियों से फीडबैक भी ली। उन्होंने जोश भरते हुए कहा कि हमें किसी भी स्तर पर कमजोर नहीं पड़ना है। हर कार्यकर्ता खुद को भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर मजबूती के साथ खड़े हो और हर मतदाता को गहनता से पार्टी की नीतियों व विरोधियों की कमजोरियों के बारे में बताएं।


धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी की ओर से जारी संकल्प पत्र पर भी चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों को समझाया तो कहा कि वे इसके बारे में अपने साथी कार्यकर्ताओं को समझाएं और जनता के बीच जाएं। हर कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी मानते हुए चुनाव में जुटें। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है और जनता तीसरी बार सत्ता भाजपा को सौंपने को तैयार है। इस दौरान जिला प्रधान सुशील राणा, नरेंद्र सांगवान, जिला मीडिया प्रमुख श्लेष वत्स सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed