फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Grand Tricolor Yatra taken out in religious city Kurukshetra

Haryana: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री नायब सिंह ने की अगुवाई

Wed, 14 Aug 2024 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 14 Aug 2024 10:47 PM IST
सार

पुलिस विभाग की तरफ से पुलिस लाइन में तिरंगा यात्रा आयोजित होगी।

विज्ञापन
Haryana: Grand Tricolor Yatra taken out in religious city Kurukshetra
कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा। - फोटो : संवाद

विस्तार

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र बुधवार देर शाम उस समय देशभक्ति में डूबी दिखाई दी जब भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस लाइन से शुरू हुई तिरंगा यात्रा की अगुवाई मुख्यातिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने की, जो नया बस अड्डा होती हुई द्रोणाचार्य स्टेडियम तक पहुंची। तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने की जबकि पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील राणा सहित अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा शहरवासी शामिल हुए।

विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में पुलिस विभाग के 24 राइडर भी साथ-साथ चले तो करतब भी दिखाए। इसके अलावा हरियाणा पुलिस अकेडमी मधुबन के जवान भी इस यात्रा में शामिल हुए तथा पुलिस विभाग का बैंड भी मधुर धुन बिखेरेता रहा। इस दौरान कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा है।
विज्ञापन


हर देशवासी को अपने देश पर गर्व है और तिरंगा हमारी शान है। यह तिरंगा हर घर पर लहराना चाहिए। हमें अपने देश के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की थी, जिसके चलते आज पूरा देश तिरंगा को शान से अपने-अपने घरों पर लहरा रहा है। हर किसी में इस अभियान को लेकर उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed