{"_id":"64b2c924ccab3120330f5043","slug":"haryana-flood-cattle-farmer-dies-due-to-drowning-in-flood-water-in-kurukshetra-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Flood: कुरुक्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबने से पशुपालक की मौत, पशुओं को चार डालकर लौट रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Flood: कुरुक्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबने से पशुपालक की मौत, पशुओं को चार डालकर लौट रहा था
Sat, 15 Jul 2023 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 15 Jul 2023 09:58 PM IST
सार
पुलिस ने रिंकू के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव गुढ़ा में बाढ़ के पानी में डूबने से एक पशुपालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बीर सिंह 55 के रूप में हुई। बीर सिंह अपने पशुओं को चारा डालकर अपने घर लौट रहा था।पानी में रास्ते का पता नहीं चलने पर बहाव में बह गया। रिंकू ने बताया कि उसके गांव में बाढ़ आई हुई है।
इस कारण उन्होंने अपने पशुओं को गांव के किसी व्यक्ति के बाड़े में बांधा हुआ था। उसका पिता बीर सिंह रात को उस बाड़े में ही सोने के लिए जाता था। सुबह वह उनको चारा डालने के बाद घर आता था। सुबह भी वह चारा डालने के बाद घर लौट रहा था, मगर ज्यादा पानी होने के चलते वह रास्ता भटक गया।
इसी दौरान पांव फिसलने से वह किसी गड्ढे में फंस गया। सूचना पाकर वह लोग भी मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर लाडवा अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।