फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana farmers, the wrestlers in the world to recognize: Pankaj

हरियाणा के किसानों, पहलवानों की है पूरी दुनिया में पहचान : पंकज

Sat, 17 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूराो/अमर उजाला/कुरुक्ष्ाेत्र
ब्यूराो/अमर उजाला/कुरुक्ष्ाेत्र Updated Sat, 17 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भाजपा के महासचिव पंकज सिंह ने कहा कि हरियाणा के किसानों, जवानों और पहलवानों की पूरी दुनिया में विशेष पहचान है। इस कारण ही हरियाणा प्रदेश पूरी दुनिया में जाना जाता है। हरियाणा की इसी पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देकर इस धरा को सदा-सदा के लिए इतिहास के पन्नों में जोड़ दिया। वे शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में यूआईईटी द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। 

यूपी भाजपा महासचिव पंकज सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र की भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए उपदेशों के कारण ही इस भूमि को तहजीब की धरती भी कहा जाता है। यहां के किसान पूरे विश्व के लोगों का पेट पाल रहे हैं और यहां के जवान देश की सरहदों की रक्षा कर रहे हैं। हरियाणा के पहलवानों की बात ही अलग है। इसलिए हरियाणा की भूमि पर जन्म लेने वाले हर व्यक्ति को अपने आप पर गर्व होना चाहिए। आज युवा पीढ़ी को अपना चरित्र निर्माण करके एक ऐसा माहौल तैयार करना चाहिए कि पूरी दुनिया हिंदुस्तान के नौजवानों की तरफ देखे। युवा महोत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। 

रजिस्ट्रार प्रवीण सैनी ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि केयू देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शामिल हैं। केयू ने हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर नए मुकाम हासिल किए हैं। यूआईईटी के निदेशक सुनील ढींगरा ने युवा महोत्सव की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सुबह के सत्र में रजिस्ट्रार प्रवीण सैनी और निदेशक सुनील ढींगरा ने मुख्य अतिथि पंकज सिंह को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर विश्व विद्यालय युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पुनिया, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के निजी सचिव रवि थापा, भाजपा के जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, केयू छात्र यूनियन के पूर्व अध्यक्ष अजय राणा, रमेश सुधा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed