{"_id":"690264cbd35e50f1b00bd7e4","slug":"haryana-day-will-be-celebrated-with-grandeur-and-dignity-in-the-district-deputy-commissioner-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-144549-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में भव्यता और गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा हरियाणा दिवस : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में भव्यता और गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा हरियाणा दिवस : उपायुक्त
Thu, 30 Oct 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी हरियाणा दिवस को पूरे उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। कुरुक्षेत्र जिला मुख्यालय पर 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्यता और गरिमामयी ढंग से आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणवी लोक कलाओं पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। जिला स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक सफलतापूर्वक करवाया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने हरियाणा दिवस और गीता महोत्सव के संबंध में बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश के सभी डीसी और संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) से हरियाणा दिवस और गीता महोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीसी में प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित अग्रवाल और महानिदेशक केएम पांडुरंग ने भी प्रदेशभर में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।
उपायुक्त ने बताया कि कुरुक्षेत्र में हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मल्टी आर्ट कलचर सेंटर में किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों और विद्यालयों के विद्यार्थियों की ओर से हरियाणवी संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों की ओर से समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी, ऑर्केस्ट्रा और पेंटिंग आदि गतिविधियां शामिल रहेंगी। विद्यार्थियों की ओर से हरियाणवी वेशभूषा के साथ लोक लुभावनी पहनावे की कैटवॉक मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर सीईओ जिला परिषद शम्भू राठी, एसडीएम पंकज सेतिया, केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
दीपोत्सव के साथ होगा गीता महोत्सव का समापन
उपायुक्त ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गीता महोत्सव का श्रद्धाभाव और उत्साहपूर्वक आयोजन किया जाएगा। डीसी ने गीता महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। गीता महोत्सव का हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ होगा। इसके बाद तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय सहित स्थानीय कलाकारों की ओर से आकर्षक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समा बांधा जाएगा।