{"_id":"690903f4e4bee1091805eb2f","slug":"haryana-day-celebrated-in-markanda-national-college-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-144793-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मारकंडा नेशनल कॉलेज में मनाया गया हरियाणा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मारकंडा नेशनल कॉलेज में मनाया गया हरियाणा दिवस
Tue, 04 Nov 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद में सोमवार को हरियाणा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कॉलेज परिसर में स्लोगन, राइटिंग, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी गतिविधियों का विषय हरियाणा दिवस उत्सव रहा जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम एनएसएस महिला प्रकोष्ठ और यूथ रेडक्रॉस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। करीब 80 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी सृजनात्मकता और हरियाणा के प्रति प्रेम को अभिव्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. अजय कुमार अरोड़ा, डॉ. भविनी तेजपाल, डॉ. दिव्या और डॉ. अशोक कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन