{"_id":"3e5b3d5abfc1e001b7188278d086c18a","slug":"haryana-culture-spread-in-forigen-country-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों में महकेगी हरियाणा की लोक संस्कृति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों में महकेगी हरियाणा की लोक संस्कृति
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
सूचना, जन संपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के संयुक्त निदेशक (क्षेत्र) डॉ. कुुलदीप सैनी ने कहा कि विदेशों में भी अब हरियाणा की लोक कला और संस्कृति अपने रंग बिखेरेगी।
हरियाणा सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के बीच हुए समझौते के तहत हरियाणा के बेहतरीन लोक कलाकार मालदीव और वियतनाम में प्रस्तुति देंगे। इन देशों के लोक कलाकार हरियाणा आएंगे।
डॉ. कुलदीप सैनी मंगलवार को सूचना, जन संपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से रोहतक मंडल की भजन पार्टी के सदस्यों और खंड प्रचार कार्यकर्ताओं की चार दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
इससे पहले डॉ. कुलदीप सैनी, कल्चरल आफिसर डॉ. दीपिका, डीआईपीआरओ सुनील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर कार्यशाला का शुभारंभ किया। संयुक्त निदेशक ने कहा कि राज्य सरकार की सोच है कि हरियाणा प्रदेश का सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक तौर पर चहुंमुखी विकास हो।
इसी को ध्यान में रखते हुए विदेशों के साथ हरियाणा की कला और संस्कृति का आदान-प्रदान करने के लिए मालदीप और वियतनाम से समझौता किया है। इस समझौते से हरियाणा की लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। सांस्कृतिक विभाग की कल्चरल ऑफिसर डॉ. दीपिका शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार कलाकारों और कला के संरक्षण के लिए काम कर रही है।
इस समझौते से कलाकारों को नया मंच मिलेगा। कार्यशाला में मंच संचालन एआईपीआरओ नरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर एआईपीआरओ धर्मेंद्र सिंह, मैक कोऑर्डिनेटर रीना गौरी, गीतकार मांगे राम खत्री, धर्मपाल, आईसीए राज सिंह आदि मौजूद थे।