फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Cow thrashed an elderly woman to death

Haryana: गाय ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटकर मार डाला, महिला के गले से आर-पार हुई सींग

Sat, 27 Jul 2024 10:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 10:06 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र के पटेलनगर में शनिवार की सुबह घर के बाहर की घटना है। आक्रोशित लोगों ने जाम लगाया। लावारिस पशुओं का समाधान नहीं होने पर सीएम आवास ले जाकर बांधने की चेतावनी दी। काफी देर गाय सींग से पटकती रही।

विज्ञापन
Haryana: Cow thrashed an elderly woman to death
महिला काे टक्कर मारती गाय, गुरदीप कौर का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर के पटेल नगर में शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब एक गाय ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय गुरदीप कौर निवासी पटेल नगर के रूप में हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शाम के समय शहर के ब्रह्मा चौक पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन के आश्वासन पर करीब पौन घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो लावारिस पशुओं को सीएम आवास ले जाकर बांध देंगे।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, गुरदीप कौर अपने घर के पास गली में खड़ी थी। वह घुटनों की परेशानी के चलते छड़ी के सहारे बाहर आई थी। इसी दौरान अचानक गली में काले रंग की गाय ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला के गले से गाय की सींग आर-पार हो गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी गाय लगातार महिला को अपने सींगों से मारती रही। आसपास के लोगों ने महिला को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर तक तो पास आने की किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई। परिजन और आसपास के लोगों ने बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जो कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। गाय के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत की घटना शहर में आग की तरह फैल गई। घटना के बाद लोगों में प्रशासन और सरकार के खिलाफ रोष नजर आया।


मामले को लेकर परिजनों ने शाम करीब पांच बजे ब्रह्मा चौक पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और डीएसपी ने जल्द लावारिस पशुओं की समस्या समाधान का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम खुलवाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed