फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Committee will send a group of Sangat to Pakistan on 12th

Kurukshetra News: हरियाणा कमेटी 12 को पाकिस्तान भेजेगी संगत का जत्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Haryana Committee will send a group of Sangat to Pakistan on 12th
कुरुक्षेत्र। जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी द्वारा खालसा साजना दिवस (बैसाखी) पर संगत का एक जत्था धार्मिक यात्रा के लिए पाकिस्तान भेजा जाएगा। एचएसजीएमसी के मुख्यालय से 12 अप्रैल की सुबह श्री अमृतसर के लिए रवाना होगा। कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से संगत ने हरियाणा कमेटी के पास पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए आवेदन किया था। इसके आधार पर हरियाणा कमेटी के सहायक सुपरवाइजर हरकीरत सिंह द्वारा पाकिस्तान में स्थापित गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करवाने के लिए 198 वीजे लेने के लिए आवेदन किया गया था। इनमें से 156 लोगों को पाकिस्तान के गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि अगली सारी कार्रवाई हैड ऑफिस में हरकीरत सिंह द्वारा पूरी करवाई जाएगी, जिसके लिए संगत मुख्य कार्यालय में संपर्क कर सकती है। उनके मुताबिक 12 अप्रैल को संगत का जत्था हरियाणा कमेटी द्वारा निशुल्क बस सेवा के माध्यम से श्री अमृतसर भेजा जाएगा और 13 अप्रैल को जत्था बाघा बार्डर के जरिए पाकिस्तान जाएगा। धार्मिक यात्रा के लिए जत्था पाकिस्तान में सुशोभित अलग-अलग ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करेगा और इसके उपरांत 23 अप्रैल को जत्था पाकिस्तान से भारत लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed