फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana CM Nayab Saini said, 19 questions were asked to Huda, till date he has not been able to answer

हरियाणा के सीएम नायब सैनी बोले: हुड्डा से किए 19 सवाल, आज तक नहीं दे पाए जवाब; अब हमसे मांग रहे हिसाब

Sat, 24 Aug 2024 02:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 24 Aug 2024 02:07 PM IST
सार

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा से उनके कार्यकाल से जुड़े पहले पांच सवाल किए थे, जिनका उन्होंने 10 दिन इंतजार किया लेकिन हुड्डा कोई जवाब नहीं दे पाए। फिर उन्होंने 14 सवाल किए, जिनका भी वे आज तक कोई जवाब नहीं दे सके और ऐसे में उनका बेटा प्रदेश सरकार से हिसाब मांग रहा है।

विज्ञापन
Haryana CM Nayab Saini said, 19 questions were asked to Huda, till date he has not been able to answer
मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा सरकार ने पोर्टल व ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर कांग्रेस के समय से चल रही भ्रष्टाचार की लीकेज को बंद कर दिया है। अब बिना भ्रष्टाचार के ही लोगों के घर बैठे काम हो रहे हैं। इससे कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का पेट खराब हो रहा है। भ्रष्टाचार बंद होने से उन्हें ही सबसे ज्यादा पीड़ा होने लगी है और इसलिए ही कहते घूम रहे हैं कि उनकी सरकार आई तो सबसे पहले पोर्टल बंद करेंगे। लेकिन प्रदेश की जनता उन्हें ऐसा करने का मौका देने वाली नहीं है। 

विज्ञापन


चुटकी लेते हुए ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए। वे अनाजमंडी में भारतीय मजदूर संघ के 70वें प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद कर इसमें लगे कर्मियों को बेरोजगार करते हुए घर बैठाने का हुड्डा का सपना भी कभी पूरा होने वाला नहीं है, क्योंकि प्रदेश सरकार ने इस निगम के अंतर्गत लगे कर्मियों का रोजगार सुरक्षित करने का फैसला मंत्रिमंडल में अध्यादेश पारित कर लिया है। अब इन कर्मियों को कोई खतरा नहीं है लेकिन वे एक अक्तूबर को हुड्डा को जरूर घर भेज देंगे।
विज्ञापन


नायब सैनी ने कहा कि उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा से उनके कार्यकाल से जुड़े पहले पांच सवाल किए थे, जिनका उन्होंने 10 दिन इंतजार किया लेकिन हुड्डा कोई जवाब नहीं दे पाए। फिर उन्होंने 14 सवाल किए, जिनका भी वे आज तक कोई जवाब नहीं दे सके और ऐसे में उनका बेटा प्रदेश सरकार से हिसाब मांग रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस व हुड्डा के पास अपने 10 साल के शासन का एक भी काम जनता के बीच बताने योग्य नहीं है और अब वे केवल झूठ का सहारा लेकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं जबकि हर नागरिक सब कुछ जानता है। सम्मेलन को राज्यमंत्री सुभाष सुधा, संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार व क्षेत्रिय संगठन मंत्री पवन कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा खा गए अधिकतर मलाई, सैलजा-सुरजेवाला को कम मिली तो लड़ रहे
नायब सैनी अपने पूरे संबोधन के दौरान चुटिले अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने हुड्डा के साथ-साथ कुमारी सैलजा व सुरजेवाला पर भी निशाना साधा और कहा कि जिन सवालों का हुड्डा जवाब नहीं दे पाए उनका ये दोनों जवाब दे दें, क्योंकि ये तो उनके साथ सत्ता में थे। सैनी ने कहा कि हुड्डा व सैलजा-सुरजेवाला के बीच लड़ाई सत्ता में मलाई खाने की रही है। अपने समय में सत्ता की अधिकतर मलाई तो हुड्डा खा गए और इनके हाथ कम लगी, जिसकी वजह से ही ये लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed