फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Campaign launched to remove encroachment

Haryana: अभियान चला हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

Tue, 22 Oct 2024 10:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Oct 2024 10:10 PM IST
सार

बाजार में बढ़ रहे अतिक्रमण की समस्या की शिकायतें मिल रही थी। नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई की है। पिपली-थर्ड गेट रोड पर हटाई दुकानें व झोपड़ियों के साथ अवैध होर्डिंग भी हटाए गए हैं।

विज्ञापन
Haryana: Campaign launched to remove encroachment
पिपली रोड पर अतिक्रमण हटाते नप कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र नगर परिषद ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिससे दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अतिक्रमण के साथ-साथ परिषद ने अवैध होर्डिंग व बैनर आदि भी उतारे। दोपहर बाद नप की टीमों ने करीब तीन बजे अभियान शुरू किया, जो शाम छह बजे तक जारी रखा।

विज्ञापन


टीमें सबसे पहले शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली पिपली-थर्ड गेट रोड पर सेक्टर 10 के पास पहुंची, जहां से सड़कें फुटपाथों पर बनाईं झुग्गियां, अस्थायी दुकानें व रेहड़ियां हटाई गईं। जहां से सामान भी उठाया तो वहीं कई जगह झुग्गियां तोड़ी गईं।
विज्ञापन


नप की इस कार्रवाई से दुकानदारों व अन्य संबंधित लोगों में अफरा-तफरी मची रही। टीम ने सेक्टर दस ताज पार्क से शुरू की यह कार्रवाई नए बस अड्डे से भी आगे तक जारी रही। वहीं अवैध होर्डिंग व बोर्ड आदि हटाने का कार्य केडीबी रोड पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप के मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा का कहना था कि सड़क किनारे अतिक्रमण से हादसे की आशंका बढ़ जाती है तो वहीं सड़कें भी संकरी रह जाती है। संबंधित दुकानदारों को एक दिन पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन जिन्होंने अपनी दुकानें नहीं हटाईं, उन पर नप ने कार्रवाई की है। उन्होंने अन्य दुकानदारों व दूसरे लोगों से भी आह्वान किया कि इस तरह से सड़क किनारे अतिक्रमण न करें। नप की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed