Haryana: भगवंत मान का कुरुक्षेत्र में रोड शो, बोले- 25 मई आएगी, भारतीय जनता पार्टी जाएगी
उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी। सभी जगह पर आम आदमी पार्टी को काफी समर्थन मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 25 मई आएगी और भाजपा जाएगी। झाड़ू के जरिए हम हिंदुस्तान साफ कर देंगे, जिसकी शुरुआत पहले ही हो चुकी है। वे यहां इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में आयोजित रोड शो के दौरान जनता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी। सभी जगह पर आम आदमी पार्टी को काफी समर्थन मिल रहा है। आम आदमी पार्टी हमेशा जनता के हक में काम करती है। पंजाब से 16 टोल प्लाजा को बंद कर दिए गए हैं जो पिछली सरकारों में चल रहे थे।
टोल बंद होने से आम जनता का करीब 60 लाख रुपये की प्रतिदिन बच रहा है। मान ने कहा कि पहले लोग कुर्सी पर बैठकर मशहूर होते थे लेकिन मैं मशहूर होकर कुर्सी पर बैठा। इस अवसर पर मोहनलाल भांवरा, सुभाष शर्मा, राकेश बधवार पिहोवा आदि मौजूद रहे।
पहले चार चरणों में भाजपा का बेड़ा पार नहीं : भगवंत मान
कैथल, सीवन। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने शनिवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा के तहत आने वाली विधानसभा पूंडरी में जनसभा की। साथ ही गुहला के सीवन में रोड शो भी निकाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले चार चरणों में बीजेपी को पता चल गया है कि 400 पार नहीं, बेड़ा पार भी नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर और दूसरों के बैंक खाते फ्रीज कर वो विपक्ष की आवाज दबाना चाहते हैं। शायराना अंदाज में उन्होंने कहा कि...हम वो पत्ते नहीं जो साख से टूट कर गिर जाएंगे, आंधियों को कह दो वो अपनी औकात में रहें।
VIDEO | Here’s what Punjab CM and AAP leader Bhagwant Mann (@BhagwantMann) said while addressing a public gathering in Kaithal, Haryana.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2024
“This election is not just a general election but to save the country which is standing at the edge where it has to choose either the… pic.twitter.com/FehHemYO4n
इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए समर्थन में जनसभा और रोड शो करने पहुंचे भगवंत मान ने कहा कि ये चुनाव हमारे देश को बचाने का है। देश ऐसी स्थिति में है कि या तो तानाशाही की तरफ जाएगा या लोकतांत्रिक तरीके से चुने लोग जनता की इच्छा के मुताबिक काम करेंगे।
ये लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यदि बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर का लिखा संविधान बदल गया तो देश में चुनाव नहीं होंगे और रूस जैसे हालात हो जाएंगे, जहां पुतिन के खिलाफ कोई वोट नहीं डाल सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल वाले कहते थे कि 25 साल राज करेंगे, आज उनके पास 25 सीटें नहीं हैं केवल दो सीटें हैं। लोकतंत्र में जनता जिसको चाहे अर्श पर और जिसको चाहे फर्श पर ला सकती है।
हरियाणा और पंजाब के किसान देश का पेट पालते हैं लेकिन जब किसान दिल्ली जाना चाहते हैं तो उनके रास्तों में कीलें ठोक दी जाती हैं। सीवन में रोड शो के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कहा कि अच्छे आदमी ही देश की संसद में जाने चाहिए जो जनता के दुखदर्द को समझ सके और आपकी आवाज बन सके। इस मौके पर कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता, पूर्व विधायक दिल्लू राम बाजीगर, पूर्व विधायक बूटा सिंह, दिलबाग पटवारी, जिला प्रधान गज्जन सिंह गोबिंदपुरा, मेजर सिंह खरकां, कविश मिड्ढा, कुलभूषण शर्मा, राज कुमार वधवा आदि मौजूद रहे।