फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gurukul teaches students how to become commercial pilots

Kurukshetra News: गुरुकुल में छात्रों को कमर्शियल पायलट बनने का बताया रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gurukul teaches students how to become commercial pilots
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल में ऑनलाइन करियर मार्गदर्शन सत्र में शामिल होते छात्र। स्वयं
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में सोमवार को कॅरिअर मार्गदर्शन संगोष्ठी हुई। इसमें विद्यार्थियों को कमर्शियल पायलट बनने की योग्यता, प्रशिक्षण और विमानन क्षेत्र के अवसरों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ से विभिन्न विषयों पर सवाल भी पूछे। कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए यह ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित हुई। अनुभवी कमर्शियल पायलट कैप्टन अभिषेक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद किया। उन्होंने कमर्शियल पायलट बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता, फ्लाइंग लाइसेंस, चिकित्सीय मानकों और प्रशिक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर सीखने की सलाह दी।
विज्ञापन

गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. परवीन कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे संवाद विद्यार्थियों को बेहतर कॅरिअर विकल्प चुनने में मदद करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कमर्शियल एविएशन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed