फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gurukul students shine in block level competition

Kurukshetra News: खंड स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुकुल के छात्र छाए

Tue, 18 Nov 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gurukul students shine in block level competition
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर अपनी विलक्षण प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिक्षा विभाग की ओर से कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार जीतकर गुरुकुल का नाम रोशन किया। विजेता छात्रों का गुरुकुल पहुंचने पर निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सूबे प्रताप सहित अन्य अध्यापकों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय से राज्य स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 6 से 7 नवंबर तक विद्यालय स्तर प्रतियोगिताएं और 17 नवंबर को खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें भाषण, संवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्ग में गुरुकुल के छात्र प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में गुरुकुल के स्वास्तिक आर्य को द्वितीय पुरस्कार मिला। वहीं निबंध प्रतियोगिता में अभिषेक अत्री को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भाषण में कनिष्ठ वर्ग में गुरुकुल के सिद्धार्थ और वरिष्ठ वर्ग में काव्यांश ने शानदार प्रस्तुति से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर संस्कृत विभाग से सत्यव्रत आर्य, शुभम शास्त्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed