फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   gurmat samagam will be celebrated

मोती राम मेहरा की शहादत को समर्पित गुरमत समागम 28 को : झींडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
gurmat samagam will be celebrated
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कमेटी के  प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से भाई मोती राम मेहरा की शहीदी को समर्पित गुरमत समागम करवाए जाएंगे। हरियाणा कमेटी के सभी बड़े ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान में 28 दिसंबर को करवाए जाने वाले इन समागमों में रागी जत्थे शबद कीर्तन करते हुए संगत को भावविभोर करेंगे।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि भाई मोती राम मेहरा ने दशमेश पिता साहब श्री गुरु गोबिंद साहब जी महाराज के छोटे साहिबजादों की ठंडे बुर्ज में दूध की सेवा की थी। उन्होंने बताया कि जब माता गुर्जर कौर और गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी ठंडे बुर्ज में कैद थे तो भाई मोतीराम मेहरा ने उनकी गर्म दूध की सेवा की थी।
विज्ञापन

उनकी इस सेवा के लिए मौके के मुगल शासक सूबा सरहिंद भाई मोती राम मेहरा के पूरे परिवार को कोहलू में पिसवा कर शहीद कर दिया था। उनकी इस अद्वितीय शहादत को नमन करते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से अपने सभी बड़े ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान में गुरमत समागम करवाएगी। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब पंचकूला, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब धमतान साहिब जिला जींद, गुरुद्वारा श्री मंजी साहब पातशाही नौवीं जींद, गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं, गुरुद्वारा श्री मांजी साहिब अंबाला शहर, गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र सहित अन्य सभी बड़े ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान में गुरमत समागम करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed