फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Group of Dogs Bite ten year old boy in Kurukshetra of Haryana, boy died

कुरुक्षेत्र: दस वर्षीय बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोंचकर मार डाला, खेत में फल खाने गया था 

Wed, 29 Jun 2022 01:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 29 Jun 2022 01:59 AM IST
सार

धान रोपाई कर रहे परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पेड़ के पास मोबाइल और चप्पल मिली। थोड़ी दूरी पर ही क्षत-विक्षत शव पड़ा था। परिवार यूपी के हरदोई से आया था। अमन बहन के साथ आम-जामुन खाने गया था।

विज्ञापन
Group of Dogs Bite ten year old boy in Kurukshetra of Haryana, boy died
अमन का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव चनारथल में आम और जामुन तोड़ने गए 10 वर्षीय बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया और उसे नोंच नोंचकर मार डाला। बच्चे की तलाश करते परिजन जब मौके पर पहुंचे तो वहां पर उसकी चप्पल और मोबाइल पड़ा मिला। तलाश करने पर पास के खेत में बच्चे का क्षत विक्षत शव मिला। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार यूपी के हरदोई जिले से चंद्रपाल अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ धान की रोपाई करने कुरुक्षेत्र आया है। उसने बताया कि सोमवार को वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ कुरुक्षेत्र के गांव चनारथल में जरनैल सिंह के खेत में धान की रोपाई करने गया था।
विज्ञापन


उसके साथ 12 साल की बेटी अंजलि और 10 वर्षीय बेटा अमन भी था। धान रोपाई के दौरान अंजलि और अमन आम-जामुन खाने के लिए थोड़ी दूर पर स्थित खेत में चले गए। कुछ देर के बाद अंजलि वापस लौट आई, जबकि अमन वहीं रह गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने अमन पर हमला कर दिया और उसे नोंचकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर बाद भी जब अमन नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पेड़ के पास उसकी चप्पल और मोबाइल बरामद हुआ। उससे थोड़ी ही दूर पर अमन का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इत्तेफाकिया रपट दर्ज किया है। 

हरदोई मेें किया अंतिम संस्कार
चंद्रपाल ने बताया कि इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अमन की बहन कह रही है कि अब वह किसे राखी बांधेगी। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। अमन तीसरी कक्षा में पढ़ता था, लेकिन उनको मेहनत-मजदूरी के लिए बाहर जाना पड़ता था तो पूरा परिवार साथ ही जाता था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हरदोई में सई नदी के किनारे बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आर्थिक सहायता की मांग
चंद्रपाल का परिवार मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजर-बसर करता है। इकलौता सहारा छिन जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सरकार से मिलने वाली राशन योजना से परिजन अपना गुजारा कर रहे हैं। घटना के बाद परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed