{"_id":"6248b5d089df73279f4dbcb2","slug":"grandfather-dies-grandson-injured-in-tata-sumo-collision-kurukshetra-kurukshetra-news-knl103720611","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा सूमो की टक्कर से दादा की मौत, पोता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा सूमो की टक्कर से दादा की मौत, पोता घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जन्मदिन की पार्टी से वापस आ रहे दादा-पोता की कार को पीछे से टाटा सूमो चालक ने टक्कर मार दी। इससेउनकी कार सामने बनी पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे दादा की मौत हो गइ और पोता जख्मी हो गया। मृतक की शिनाख्त प्यारा लाल वासी बुहावी के रूप में हुई है। पुलिस ने टाटा सूमो के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना बाबैन पुलिस को दी अपनी शिकायत में नरेंद्र कुमार (35) गांव बुहावी ने कहा कि एक अप्रैल को वह रिश्ते में दादा लगने वाले गांव के ही प्यारा लाल के साथ गांव बकाना (यमुनानगर) में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे। पार्टी के बाद वह दोनों कार में गांव बकाना से अपने गांव बुहावी आ रहे थे। कार को उसके दादा प्यारा लाल चला रहे थे। रात करीब एक बजे वह लोग गांव बाबैन भारत पब्लिक स्कूल के नजदीक पहुंचे। इस दौरान पीछे से आई एक टाटा सूमो उनकी कार को टक्कर मार दी।
इससे उनकी कार स्कूल के सामने वाली पुलिया में टकराई गई। हादसे मेें वह दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पाकर उसका चचेरा भाई मनजीत मौके पर पहुंचा और दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बाबैन में पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। एलएनजेपी पहुंचने पर चिकित्सकों ने दादा प्यारा लाल को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी टाटा सूमो चालक फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।