फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Grand programs will start tomorrow at Shri Jayaram Vidyapeeth

Kurukshetra News: श्री जयराम विद्यापीठ में कल से शुरू होंगे भव्य कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Grand programs will start tomorrow at Shri Jayaram Vidyapeeth
कुरुक्षेत्र।  जयराम विद्यापीठ में ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी व श्री जयराम गीता जयंती आयोजन कमेटी क
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं जिसके चलते संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा 25 नवंबर से शुरू होगी। कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा व समीक्षा करने के लिए रविवार को ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में गीता जयंती आयोजन कमेटी की बैठक हुई। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव का उमंग और आस्था के साथ आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अलग-अलग कार्यक्रम कमेटियों का गठन किया गया है। इसमें कुलवंत सैनी, श्रवण गुप्ता, केके कौशिक, राजेंद्र सिंघल, ईश्वर गुप्ता, खरैती लाल सिंगला, कुलवंत सैनी, सुरेंद्र गुप्ता, टेक सिंह लौहार माजरा, राजेश सिंगला इत्यादि को शामिल किया गया। कार्यक्रमों के शुभारंभ वीर हनुमान का आह्वान कर ध्वजारोहण के साथ हो चुका है। उन्होंने बताया 26 से 28 नवंबर तक विद्यापीठ में राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताएं नए स्वरूप एवं नए अंदाज से आयोजित होंगी। विभिन्न जिलों के करीब चार हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा जिसमें वृन्दावन मथुरा से विख्यात कथावाचक कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर कथा करेंगे। कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 29 नवंबर को गरीब परिवारों की कन्याओं का 34 वां सामूहिक विवाह समारोह होगा। 29 नवंबर को हास्य कवि सम्मेलन होगा। 1 दिसंबर को गीता जयंती उत्सव समापन पर भव्य शोभायात्रा निकलेगी। 121 ब्रह्मचारियों की ओर से नियमित गीता पाठ और गीता यज्ञ होगा। बैठक में श्रवण गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, डाॅ. सुरेंद्र मेहता, टेक सिंह, केके कौशिक, खरैती लाल सिंगला, सुशील कंसल, यशपाल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed