फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Grain market will get a new head today

Kurukshetra News: अनाज मंडी को आज मिलेगा नया प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Grain market will get a new head today
लाडवा। अनाजमंडी को आज शनिवार को नया प्रधान मिल जाएगा। इसके लिए चुनाव सुबह साढ़े 11 बजे अनाजमंडी धर्मशाला में किया जाएगा। इसमें राजीव आर्य उर्फ विक्की व संजय गर्ग में सीधी टक्कर होगी। चुनाव के लिए छह ने आवेदन किया था लेकिन शाम होते -होते चार सदस्यों राजू खुराना, रघुनाथ सैनी, सुभाष कांबोज तथा सबसे बाद में अंग्रेज सिंह जैनपुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया। राजीव आर्य उर्फ विक्की व संजय गर्ग ही मैदान में हैं। कार्यकारी प्रधान स्वीटी भुल्लर ने कहा कि शनिवार सुबह 11 बजे दोनों उम्मीदवारों से बातचीत कर आपसी सहमति पर विचार किया जाएगा। अगर आपसी सहमति नहीं बनी तो साढ़े ग्यारह बजे संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा गुप्त मतदान किया जाएगा। अनाजमंडी धर्मशाला लाडवा में मंडी बचाओ संघर्ष समिति के 22 सदस्यों की बैठक कार्यवाहक प्रधान स्वीटी भुल्लर की अगुवाई में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed