फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   graduate unemployment

ग्रेजुएट बेरोजगार करने लगे हैं रोजगार कार्यालय से किनारा

Sun, 31 Jan 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sun, 31 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
graduate unemployment

 प्रदेश सरकार व रोजगार विभाग ने यह भत्ता दिए जाने के लिए विभिन्न वर्ग बनाए हैं, लेकिन हर वर्ग में भत्ता लेने वाले युवाओं की संख्या अब कम दिखाई पड़ने लगी है। सरकार की ओर से 1 अप्रैल 2009 से भले ही इस भत्ते में बढ़ोतरी भी की हो, लेकिन 10वीं कक्षा तक शिक्षा हासिल कर घर बैठे युवाओं को इससे पूरी तरह दूर कर दिया गया है। अब विभाग 12वीं कक्षा से ही भत्ता दे रहा है तो वहीं 10वीं कक्षा तक पढ़े पहले से विभाग के पास न के बराबर ही युवा यह भत्ता लेने वाले रह गए हैं। यहां तक कि पिहोवा क्षेत्र में यह कक्षा पास कोई युवा भत्ता नहीं ले रहा है तो बाकी जिलाभर में भी महज 11 युवा ही है जो दसवीं कक्षा के आधार पर भत्ता हासिल कर रहे हैं।

विभाग ले रहा शपथ पत्र, की जा रही फिजीकल वेरीफिकेशन

भत्ता लेने के लिए लगाई गई शर्तों के साथ ही युवाओं द्वारा आवेदन करने के दौरान शपथ पत्र भी लिया जा रहा है तो वहीं विभाग हर वर्ष मात्र नंवबर माह में ही आवेदन लेने के उपरांत आवेदनकर्ताओं की फिजीकल वेरीफिकेशन भी करता है। 

बीए पास 130 युवाओं ने ही किया आवेदन

बेरोजगारी भत्ता लेने से दूर होते जा रहे युवाओं की स्थिति का अंदाजा इसी से ही लगाया जा सकता है कि जुलाई से सितम्बर तक विभाग द्वारा लिए गए आवेदनों के अनुसार जिलाभर से महज 130 बीए पास युवाओं ने यह भत्ता लेने के लिए अपना नाम दर्ज करवाया है, जिनमें पिहोवा स्थित रोजगार कार्यालय में दर्ज 40 युवाओं के नाम भी शामिल हैं। यहीं नहीं जिला रोजगार कार्यालय में इस भत्ते के लिए मात्र 15 पोस्ट ग्रेजुएट ने आवेदन कर अपना नाम भत्ते के लिए दर्ज करवाया है जबकि पिहोवा में इस वर्ग के लिए कोई युवा विभाग तक नहीं पहुंचा है। हालांकि विभाग ने इस वर्ग के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित रोजगार ब्यूरो में नाम दर्ज करवाने का प्रावधान किया है, लेकिन इसके लिए क्षेत्र व जिला कार्यालय में भी आवेदन किए जाने पर पाबंदी नहीं है।

विभाग द्वारा लगाई गई शर्ते

भत्ता लेने वाले युवाओं के लिए पढ़ाई के अलावा लगाई गई शर्तो में 3 वर्ष पहले से विभाग में अपना नाम दर्ज करवाया हुआ हो, आयु 21 से 35 वर्ष के बीच हो, स्वयं रोजगार न हो, किसी भी स्तर पर निजी रोजगार पर भी न हो, खुद व परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में न हो। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक न हो।

गांव कमोदा निवासी संदीप, उमरी निवासी सुरेश कुमार, सिरसला निवासी सतबीर सिंह का कहना है कि सरकार ने इतनी शर्तें लगाई है, जिसके साथ शपथ पत्र भी मांगा जा रहा है। इतनी कार्रवाई से युवाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

यह दिया जा रहा है बेरोजगारी भत्ता

12वीं पास, सामान्य    --- 500/

12वीं पास साईंस      ----750/

12वीं पास फिमेल     ----900/

बीए पास, जनरल      ----750/

बीए पास, साईंस       ----1000/

बीए पास  फिमेल      ---- 1500/

शर्तों का पड़ा है असर : सीमा सैनी

जिला रोजगार कार्याल में कार्यरत सहायक रोजगार अधिकारी सीमा सैनी का कहना है कि लगाई गई शर्तों का विभाग के पास आने वाले आवेदनों पर असर पड़ा है। पहले फिजीकल वेरिफिकेशन नहीं होती थी, जिसके चलते निजी कार्यों में लगे युवक भी आवेदन कर देते थे। अब हर वर्ष शपथ पत्र देना पड़ता है, जिसके चलते भी आवेदक युवाओं की संख्या कम होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed