फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government's focus on youth employment, Kurukshetra

Kurukshetra News: युवाओं के रोजगार पर सरकार का फोकस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Government's focus on youth employment, Kurukshetra
बैठक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं के रोजगार पर सरकार पूरा ध्यान दे रही है। इसके लिए कौशल रोजगार पोर्टल पर सभी युवा अपना आवेदन करें। जिसकी जैसी योग्यता होगी, उसे वैसा ही रोजगार बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध कराया जाएगा। यह आह्वान खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने किया।
वे गांव असमानपुर में सरपंच अमनजीत कौर एवं प्रवीण कुमार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। खेल मंत्री ने मौके पर ही एक्सईएन पब्लिक हेल्थ को गांव में पीने के पानी की क्वालिटी में सुधार लाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की तरफ से उनके संज्ञान में लाया गया था कि गांव में पीने का पानी स्वच्छ नहीं है। इसपर उन्होंने अधिकारियों को मौके का मुआयना कर समस्या दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही गांव की पानी निकासी को लेकर भी खेल राज्य मंत्री ने अधिकारियों को कहा। उन्होंने बाजीगर समाज की चौपाल के लिए दो लाख का अनुदान देने की घोषणा भी की। युवाओं की मांग पर खेल मंत्री ने उन्हें क्रिकेट और वॉलीबॉल की किट के लिए 50 हजार की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि जब कोई प्रतिनिधि चुना जाता है तो उसका नैतिक दायित्व बनता है कि वह सभी को साथ लेकर चले और बिना किसी भेदभाव के काम करे। उनका प्रयास यही है कि सरपंच चुनाव के दौरान हुए गिले-शिकवे भूलकर सभी लोग अपने गांव के विकास के लिए एकजुट होकर काम करें। खेल मंत्री ने डेरा बाजीगर के स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed