फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government procurement of PR paddy will start from today at 22 centres including 7 mandis.

Kurukshetra News: 7 मंडियों समेत 22 केंद्रों पर आज से शुरू होगी पीआर धान की सरकारी खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Government procurement of PR paddy will start from today at 22 centres including 7 mandis.
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर अस्थाई मंडी में धान की ढेरी को सुखाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। जिले की सात मंडियों और 22 खरीद केंद्रों पर सोमवार यानी आज से पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। हालांकि इस वर्ष धान की आवक पिछले साल की तुलना में धीमी है। जिले की अधिकतर मंडियों में पीआर धान की सीमित आवक हो रही ह जबकि 1509 धान पिछले सात दिनों से निजी बिक्री पर बिक रहा है। थानेसर अनाज मंडी में शनिवार तक पांच हजार क्विंटल पीआर धान पहुंच चुका था और 1509 धान के 15 हजार क्विंटल की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बेमौसमी बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया है जिससे झाड़ कम उतर रहा है। थानेसर मंडी में पहुंचे किसान उम्मीद कर रहे हैं कि उनका धान आज सरकारी दर पर बिकेगा। हालांकि धान में नमी की मात्रा अधिक होने से निजी खरीद भी सीमित है।
विज्ञापन

सरकारी मानक के अनुसार नमी 17 प्रतिशत होनी चाहिए लेकिन मंडी में पीआर धान में 22 प्रतिशत से अधिक नमी पाई जा रही है।उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि किसानों के हित और फसल पकने की स्थिति को देखते हुए 1 अक्तूबर के बजाय 22 सितंबर से खरीद शुरू की गई है। सभी मार्केट कमेटी सचिवों को प्रबंधन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआर धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। मंडियों में सफाई, वॉटर कूलर, सुलभ शौचालय और विश्राम गृह की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि किसानों को कोई असुविधा न हो।

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर अस्थाई मंडी में धान की ढेरी को सुखाते कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर अस्थाई मंडी में धान की ढेरी को सुखाते कर्मचारी। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed