फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government Model Sanskriti Senior Secondary School will start again in double shift after 10 years

Kurukshetra News: 10 साल बाद आज से फिर दोहरी शिफ्ट में शुरू होगा राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Government Model Sanskriti Senior Secondary School will start again in double shift after 10 years
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सटा गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल 10 साल बाद फिर से डबल शिफ्ट में आज से शुरू हो गया है, जिसमें सुबह व शाम के समय बच्चों की पढ़ाई कराई जाएगी। नए सत्र से यह व्यवस्था लागू करने के लिए स्कूल प्रशासन पिछले काफी समय से तैयारियों में जुटा हुआ था। इसके लिए शिक्षा विभाग को लगातार पत्राचार भी किया जा रहा था।
विज्ञापन

यह स्कूल आज से नौंवी से 12वीं कक्षा के लिए सुबह सात बजे से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक लगेगा, जबकि छठी से आठवीं कक्षा के लिए 12 बजकर 45 मिनट से सायं छह बजकर 15 मिनट तक लगेेगा। इसके लिए स्कूल प्रशासन की ओर से शेड्यूल भी जारी किया गया हैं और साथ ही एक नए प्रशासनिक भवन का निर्माण भी जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह के द्वारा किया गया हैं।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में हालांकि छात्रों संख्या कम ही रहती हैं, लेकिन गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इस बार छात्रों के बढ़ते पंजीकरण के चलते ही स्कूल प्रशासन ने इसे डबल शिफ्ट में शुरू कर दिया हैं। बता दे कि करीब 10 साल पहले भी यह स्कूल डबल शिफ्ट में चलता था, लेकिन बच्चों की हुई कम संख्या और कई अन्य कारणों के चलते इसे एक शिफ्ट में ही चलाया जाने लगा था, लेकिन अब फिर से यह स्कूल डबल शिफ्ट में शुरू किया जा चुका है, जो कि शहर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में अब तक 54 प्रधानाचार्य दे चुके सेवाएं
---------------------------------------------------

मिडिल स्तर पर यह स्कूल सन् 1869 में बना। सन् 1919 में इसमें अंग्रेजी विषय की शिक्षा दी जाने लगी। जबकि अक्टूबर 1960 में यह मिडल से हाई स्कूल बना और सन् 1961 में उच्चतर माध्यमिक स्कूल बना। पहले यह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अधीन रहा, जो कि 2022 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आधीन हो गया। इस स्कूल को 54 के करीब प्रधानाचार्य अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए 38 डिजिटल कक्ष हैं।

स्कूल में पढ़ाई करने के लिए बढ़ा विद्यार्थियों का रुझान : कुमार
-------------------------------------------------------------------------
प्राचार्य सचिंद्र कुमार ने बताया कि इस स्कूल में 1231 के करीब विद्यार्थी पढ़ते हैं और 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी। स्कूल में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को लेकर स्कूल को डबल शिफ्ट में किया गया हैं, जिसके लिए पिछले कई महीनों से स्कूल में तैयारियां की जा रही थी। पहले स्कूल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधीन था, लेकिन अब स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधीन हो गया हैं। इसलिए स्कूल में पढ़ाई करने को लेकर विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में 11वीं और 12वीं में 15 के करीब आर्ट्स के विषयों पर पढ़ाए जा रहे है। जबकि 11वीं और 12वीं में साइंस विषय की पढ़ाई भी कराई जा रही है, जिनमें कैमिस्ट्री, गणित, फिजिक्स, बायो शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed